शिवराज सिंह ने कहा था इतिहास बनेगा इन अपराधियों को
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था,अपराधियो को मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार,मध्यप्रदेश पुलिस उनकी सही जगह पहुंचाएगी
मध्य प्रदेश के गुना जिले में वन्य जीवों के शिकारियों से मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी बलिदान हो गए हैं। बलिदानियों में एक सब इंस्पेक्टर और 2 कॉन्स्टेबल शामिल हैं। शिकारियों द्वारा काले हिरन के शिकार की सूचना पर मध्य प्रदेश पुलिस घटनास्थल पर गई थी।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक राम दांगोरे के मुताबिक पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नौशाद खान नाम के एक आरोपित को मार गिराया है। शिकारियों ने शुक्रवार (13 मई 2022) को पुलिसकर्मियों पर हमला कर इस घटना को अंजाम दिया था।
मध्य प्रदेश के एक अन्य भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपित नौशाद खान के मारे जाने का ट्वीट किया है। घटनास्थल से पुलिसकर्मियों के शवों के अलावा राष्ट्रीय पक्षी मोर और हिरन के मृत शरीर क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। बलिदान हुए पुलिसकर्मियों के नाम सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, कॉन्स्टेबल नीरज भार्गव और सिपाही संतराम हैं।
घटना में शहादत देने वाले तीनों पुलिस के साथी SI श्री राजकुमार जाटव,आरक्षक श्री नीरज भार्गव,आरक्षक श्री संतराम की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।इन्होंने कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने जीवन को न्यौछावर किया है। उन्हें शहीद का दर्जा देकर 1-1 करोड़ रु की सम्मान निधि परिवार को दी जाएगी: CM
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) May 14, 2022
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एलान किया है कि आरोपितों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो इतिहास बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “अपराधियों की लगभग पहचान हो गई। जाँच चल रही है। पुलिस फोर्स को भेजा गया है। अपराधी किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे।”






