ममता बनर्जी ने अपने पत्र में पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए लिखा, ”मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि चल रहे अंतरराष्ट्रीय संकट के दौरान मेरे बिना शर्त समर्थन को स्वीकार करें और मैं ये भी अपील करती हूं और जानना चाहती हूं कि क्या आप हमारे सिर को ऊंचा करके संकट से बाहर आने के हमारे राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करने के लिए अब एक सर्वदलीय बैठक करना चाहेंगे।”
ममता बनर्जी बोलीं- दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप…
सीएम ममता बनर्जी ने अपने पत्र में आगे लिखा, ”दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, भारत को दुनिया के लिए एक शांतिपूर्ण समाधान की पेशकश करने के लिए नेतृत्व करनी चाहिए और हमें इसे बिना किसी हिचकिचाहट के पेश करना चाहिए।’
दीदी ने PM से कहा- देश के लिए हम एक हैं, चाहे पार्टी कोई भी हो…
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए ममता बनर्जी ने अपने पत्र में लिखा, ” मैं विशेष रूप से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के संबंध में कहना चाहती हूं कि संकट में अपने छात्रों को त्वरित मदद करने के लिए, हम अपने तिरंगे झंडे के नीचे सब एकजुट हैं, चाहे पार्टी या राजनीति कुछ भी हो।’ चल रहे ऑपरेशन गंगा के बावजूद, अभी भी कई भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जो लगातार बचाए जाने का अनुरोध कर रहे हैं।
PM मोदी ने की यूक्रेन संकट पर बैठक
दिल्ली में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक के बाद सरकार सूत्रों के हवाले से खबर आई की केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह निकासी मिशन के समन्वय और छात्रों की मदद करने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे।





