#UGC_सचिव मनीष जोशी का इस्तीफा, UGC Equity विवाद के बाद पहला बड़ा एक्शन! श्यामा रथ को मिला अतिरिक्त प्रभार
UGC रेगुलेशन विवाद के बाद प्रो. मनीष जोशी को कार्यमुक्त कर दिया गया है. भले सुप्रीम कोर्ट फैसले के बाद मामला ठंठा पड़ गया था, लेकिन सरकार भूली नहीं थी कि इक्विटी नोटिफिकेशन के बाद उसकी काफी किरकिरी हुई थी. इसके बाद ही सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है
UGC के सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्हें कार्यमुक्त कर भी दिया गया है, जो कि 25 अप्रैल से प्रभावी होगा. *उन्हें सरकार और शिक्षा मंत्रालय की बिना मंजूरी के समता विनियम 2026 को लेकर नोटिफिकेशन जारी करना भारी पड़ गया.* इस पूरे मामले ने सरकार की काफी किरकिरी कराई और उसे बैकफुट पर जाना पड़ा. पूरे देश में इसके बाद विरोध-प्रदर्शन हुए, जिससे कि सरकरा की छवि को धक्का लगा. इसी के बाद उन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी. हालांकि कोर्ट के आदेश के बाद मामला ठंडा पड़ा और सरकार मे उच्च स्तर पर सफाई देकर विवाद को शांत किया, लेकिन प्रो. जोशी का इन सब से बचकर निकलना मुश्किल लग रहा था. हुआ भी वही, उन्हें निजी कारणों से पद छोड़ना पड़ गया.






