राजधानी भोपाल के किलोल पार्क के पास चार दिन पहले सरकारी डॉक्टर से हुई लूट केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है…भोपाल प्रोफेसर कॉलोनी निवासी जिला टीबी अधिकारी डॉ मनोज वर्मा से लूट के लिए सोशल वर्कर आलिया ने भोपाल के तीन गुंडों को सुपारी दी थी…सोशल वर्कर को श्यामला हिल्स पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था… पूछताछ में मास्टरमाइंड आलिया ने यह खुलासा किया है…मास्टरमाइंड आलिया ने तलाकशुदा है…पहले पति से उसे दो बच्चे हैं…पिछले कुछ समय से वह एक एनजीओ संस्था में सोशल वर्कर के रूप में काम करती थी…पुलिस को पूछताछ में आलिया ने बताया कि…दो साल पहले बोट क्लब पर डॉ वर्मा से मुलाकात हुई थी… किसी बात पर 15 से 20 दिन पहले उनमें विवाद भी हुआ था…भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि डॉक्टर मनोज वर्मा से लूट के मामले में एक महिला और एक पुरुष आरोपी से पूछताछ चल रही है…लूट की मास्टरमाइंड महिला आरोपी ने बताया कि… पहले से उसे जानकारी थी कि डॉक्टर 11 तोला सोने का कड़ा पहनते हैं…जिसके बाद उसने प्लानिंग कर साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया…घटना 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार शहर के किलोल पार्क स्थित दानिश पार्लर के पास हुई थी….सुबह जब डॉक्टर मनोज वर्मा साइकिलिंग कर रहे थे… तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी…बाइक से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया…हमले में डॉक्टर का पैर फ्रैक्चर हो गया था…आरोपी हाथ से सोने का कड़ा लूटकर फरार हो गए थे…भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने यह भी बताया कि… बाकी आरोपियों की भी तलाश जारी है…सायबर और क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुटी हैं…आरोपियों से पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर कैसे लूट की और कैसे डॉक्टर को टारगेट किया गया था…जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने चार से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं… हालांकि, इसमें से अब तक एक महिला और एक पुरुष आरोपी होने की जानकारी मिली है… जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी….
#crime #bhopal #MP #NewsUpdate #crimestory






