Tuesday, May 5, 2026
Uncategorized

पकड़ा गया हरजीत सिंह छाबड़ा,मासूम लड़कियों से करता था….पहचानिए भेड़िये को

मासूम बच्चियों से अश्लील हरकतें करने के आरोपित हरजीतसिंह छाबड़ा उर्फ चोटीवाला पर पुलिस ने रासुका लगा दी है। हरजीत को भंवरकुआं थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस के मुताबिक हरजीतसिंह के खिलाफ सात वर्षीय बच्ची की शिकायत पर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन रासुका के आदेश लंबित रह गए। डीसीपी ने मामले की सुनवाई की और हरजीत पर रासुका लगा दी।

बच्चियों को ही निशाना बनाता था आरोपित हरजीतसिंह छाबड़ा उर्फ चोटीवाला
आरोपित हरजीतसिंह छाबड़ा होटल में शादी समारोह में आई बच्ची से अश्लील हरकतें कर भागा था। पुलिस ने जब उसकी जानकारी जुटाई तो पता चला उसके विरुद्ध एमआइजी व जूनी इंदौर थाना में भी केस दर्ज है। वह बच्चियों को ही निशाना बनाता था। उसने यह भी बताया कि वह रशियन उपन्यासकार ब्लादिमीर नबोकोव के विवादित उपान्यास लोलिता से प्रभावित था। इस उपन्यास में बच्चियों से अश्लीलता बताई गई है।

Leave a Reply