लव जिहाद का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्ट संचालक ने पंजाबी बनकर पार्लर संचालिका से दुष्कर्म किया। राज खुलने पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया और लापता हो गया। युवती ढूंढते हुए घर पहुंची तो आरोपित की पत्नी,साले और मां ने बेरहमी से पीटा। हिंदूवादियों की नाराजगी के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डेढ़ साल पूर्व सहेली के माध्यम से हुई थी दोस्ती
मूलत: नीमच निवासी 25 वर्षीय पीड़िता महालक्ष्मीनगर में रहती है।करीब डेढ़ साल पूर्व सहेली के माध्यम से आरोपित अमजद पुत्र राशिद खान निवासी इल्ला कालोनी दोस्ती हुई थी। अमजद का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। आरोपित ने कहा उसका नाम आदिगौरी है और पंजाबी समाज से है।
शादी का बोला और …….
आरोपित उसके घर आने-जाने लगा। एक दिन उसने शादी का बोला और युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपित युवती घर पर ही रहने लगा था। एक दिन युवती ने अचानक पर्स देखा तो चौंक गई।उसके आधार कार्ड पर आदिगौरी नहीं बल्कि अमजद खान लिखा हुआ था। युवती के द्वारा पूछने पर उसने झूठ स्वीकार लिया और कहा वह प्यार करने लगा है। शादी भी करेगा।डेढ़ साल तक अमजद उसका शारीरिक शौषण करता रहा और 4 मई को गाड़ी बेचने के बहाने लापता हो गया।
खजराना थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई
युवती ने खजराना थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई और उसको तलाशते हुए घर पहुंची। यहां उसकी पत्नी परवीन बी,साले सलमान,रिजवान,वसीम,मां अंगूरी बी और चाचा मोहम्मद हमीद ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता ने दुष्कर्म की घटना बताई लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने से इन्कार कर दिया। तीन दिन पूर्व उसने हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों से संपर्क किया और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(एसीपी) को घटनाक्रम बताया।एसीपी ने लसूड़िया थाने भेजा और आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया।






