Wednesday, June 24, 2026
Uncategorized

लव जिहाद का शिकार हुई चंडीगढ़ की सिख लड़की,बजरंग दल का प्रदर्शन,मोहम्मद हाशिम फरार

बिजनौर के रहने वाले जिहादी हाशिम ने चंडीगढ़ में नौकरी के दौरान अपना नाम बदल कर एक सिख लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद दो साल तक उससे संबंध बनाए और जब भेद खुला तो फरार हो गया। इसके बाद जब लड़की ने बिजनौर आकर पुलिस से बात की तो पुलिस ने उसे भगा दिया। यह बात हिन्दू संगठनों को पता चली तो उन्होंने थाने के बाहर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम चांदपुर वीरेंद्र मौर्य ने हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों से वार्ता की। इसके बाद लड़की की तरफ से तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

गौरतलब है कि आरोपी हाशिम पुत्र रियासत अपने घर से भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के मामले लगातर बढ़ रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में चार मामले सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply