Wednesday, April 29, 2026
Uncategorized

हिन्दू लड़की उठाई,लव जिहाद मुसलमान, मोहम्मद अरमान खान ने

 

ग्वालियर, गोल पहाड़िया से 22 वर्षीय युवती बुधवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। घरवालों का कहना है कि युवती दूध लेने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद नहीं लौटी। जनकगंज थाना पुलिस ने लापता युवती के भाई की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। हिंदू जागरण मंच ने रविवार की दोपहर जनकगंज थाना घेर लिया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि युवती को बहला-फुसलाकर अरमान खान ले गया है। यह सीधा लव जिहाद का मामला है। पुलिस ने पड़ताल के बाद आरोपित के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज किया है। गौरतलब है कि कंपू थाना क्षेत्र से अपह़त किशोरी को शुक्रवार की रात पड़ाव थाना पुलिस ने महाराष्ट्र से मुक्त कराया है। हिंदू संगठनों ने लव-जिहाद का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कंपू थाने का घेराव किया था।

गोल पहाड़िया निवासी 22 वर्षीय युवती बुधवार की शाम घर से दूध लेने निकली थी। युवती की डोलची दूधवाले के घर रखी मिली, लेकिन युवती गायब थी। घरवालों ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर दी थी। घरवाले भी युवती को अपने स्तर पर तलाश कर रहे थे।

हिंदू जागरण मंच के प्रदेश के बेटी बचाओ मंच के प्रमुख बसंत गोडयाले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोपहर में जनकगंज थाना घेर लिया। गोडयाले का आरोप है कि बिजली घर के पास रहने वाला अरमान खान सुनियोजित तरीके से युवती को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। युवती के अपहरण का मामला लव-जिहाद से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

गिरवाई थाना क्षेत्र से भी एक किशोरी गायब हो गई

गिरवाई थाना क्षेत्र से भी एक किशोरी गायब हो गई। घरवालों ने पहले अपने स्तर पर किशोरी को तलाश करने का प्रयास किया। उसका कुछ पता नहीं चलने पर किशोरी के गायब होने की सूचना गिरवाई थाना पुलिस को दी। गिरवाई थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया है।हिन्दू

Leave a Reply