Wednesday, April 29, 2026
Uncategorized

मामा शिवराज सिंह से अपील लव जिहाद की शिकार की,न्याय दिलवा दिजीये,जीने की इच्छा नही अब

एक माह से लापता कानून की छात्रा को मोहम्मद सोहेल और उसके रिश्तेदारों ने बंधक बना लिया था। एक मौलवी के जरिए जबरदस्ती निकाह भी करवा दिया। छात्रा ने शनिवार रात थाने पहुंचकर पूरी घटना बताई और मोहम्मद सोहेल सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया। आरोपित सोहेल छात्रा से 12 लाख रुपये और सोने के आभूषण भी ले चुका है।

मल्हारगंज टीआइ राहुल शर्मा के मुताबिक बायपास स्थित निजी यूनिवर्सिटी की 18 वर्षीय छात्रा 29 अप्रैल से लापता था। शनिवार रात छात्रा स्वजन के साथ थाने पहुंची और आरोपित मोहम्मद सोहेल (सिरपुर बांक), उसकी मां, मौसी और विकास सोलंकी (मल्हारगंज) के खिलाफ केस दर्ज करवाया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि मो.सोहेल ने 28 अप्रैल को उसे स्कूटर लेकर बड़ा गणपति मंदिर के समीप बुलाया और रात 12 बजे अकोला (महाराष्ट्र) ले गया। मो.सोहेल, उसकी मां ने मौसी के घर बंधक बनाकर मारपीट की। 2 मई को मुस्लिम धर्म स्वीकारने के लिए बाध्य किया और एक मौलवी को बुलाकर निकाह करवा दिया।

तलाकनामा पर हस्ताक्षर भी करवा लिए – मो.सोहेल ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए। 28 मई को आरोपित अकोला की जिला कोर्ट ले गए और जबरदस्ती तलाकनामा पर हस्ताक्षर करवाकर उसका वीडियो भी बना लिया। आरोपितों ने स्कूटर, आभूषण और रुपये भी रख लिए। बदनामी के डर से पीड़िता ने पहले कुछ नहीं बताया। हिंदूवादियों द्वारा समझाइश देने पर वह थाने पहुंची और पूरा घटनाक्रम बता दिया।
पांच साल से शोषण कर रहा था सोहेल – पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मोहम्मद सोहेल सलीम खान पांच साल से परेशान कर रहा है। वर्ष 2018 में उसके विरुद्ध द्वारकापुरी थाना में शिकायत भी की थी। उसके कारण स्कूल भी छूट गया था। हिम्मत कर पढ़ाई जारी रखी और तो सोहेल ने भी उसी यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया। आरोपित विकास सोलंकी की सहायता से मेरी प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखने लगा। एक बार मैं विकास के साथ नोट्स लेने राऊ गई तो सोहेल आ गया और दुष्कर्म कर मेरा वीडियो बना लिया। विकास दूध लेने के बहाने रूम से चला गया था।सोहेल बदनाम करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। अलग अलग किस्तों में 12 लाख रुपये, सोने की चेन, टाप्स भी ले लिए। सोहेल, उसकी मां, मौसी, विकास और मौलवी ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया। मैं जिंदा लाश बन गई। अब मैं जीना नहीं चाहती। मामा शिवराजसिंह (मुख्यमंत्री) से प्रार्थना है आरोपितों को कठोर सजा दी जाए।

Leave a Reply