Tuesday, May 5, 2026
Uncategorized

उत्तर कोरिया के किम जोंग उन की चेतावनी इमरान खान को,औकात में रह इमरान

 

पाकिस्तान की वो देश है, जिसने सबसे पहले उत्तर कोरिया को परमाणु बम बनाने की टेक्नोलॉजी दी थी और उसके बाद से ही उत्तर कोरिया पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बना हुआ है। लेकिन, इस्लामाबाद में पाकिस्तान की तरफ से जो हरकत की गई है, उसने उत्तर कोरिया को बुरी तरह से भड़का दिया है।

पाकिस्तान पर भड़का उत्तर कोरिया

पाकिस्तान पर भड़का उत्तर कोरिया

पाकिस्तान सरकार की एक हरकत पर उत्तर कोरिया बुरी तरह से भड़क गया है और उत्तर कोरिया ने इमरान सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी पुलिस ने इस्लामाबाद स्थिति उत्तर कोरिया दूतावास में छापेमारी की है, जिसके बाद उत्तर कोरिया बुरी तरह से बौखलाया हुआ है और उत्तर कोरिया की तरफ से पाकिस्तान सरकार के सामने विरोध दर्ज करवाते हुए इस्लामाबाद पुलिस की शिकायत की गई है। उत्तर कोरिया की तरफ से पाकिस्तान के सामने विरोध दर्ज करवाते हुए कहा गया है, कि पाकिस्तान की ये हरकत ‘वियना संधि’ का उल्लंघन है।

उत्तर कोरिया ने क्या कहा?

उत्तर कोरिया ने क्या कहा?

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया की तरफ से इस्लामाबाद पुलिस महानिरीक्षक को एक पत्र लिखा गया है और डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के दूतावास ने कहा कि, संघीय राजधानी के एफ -10 पुलिस स्टेशन के सात पुलिस कर्मियों ने, जिनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, उन्होंने ‘गैर-कानूनी’ तरीके से 7 मार्च को उत्तर कोरियाई दूतावास में प्रवेश किया”। उत्तर कोरिया ने कहा कि, ‘दूतावास की तरफ से इस्लामाबाद

पुलिस को याद दिलाया गया, कि उत्तर कोरिया दूतावास में पुलिस का गैरकानूनी तरह से पहुंचना उत्तर कोरिया की संप्रभुता का उल्लंघन है और पाकिस्तान पुलिस को फौरन अपन क्रूर कृत्य को रोकना चाहिए, लेकिन इस्लामाबाद पुलिस की तरफ से अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया’।

पुलिस ने ली दूतावास की तलाशी

पुलिस ने ली दूतावास की तलाशी

पाकिस्तान स्थिति उत्तर कोरियाई दूतावास ने कहा कि, ‘पाकिस्तानी पुलिस ने कुछ सामान जब्त करने के बाद पूरे दूतावास की तलाशी ली है और दूतावास में कार्यरत कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर धमकाया, स्टोररूम की तलाशी ली, दरवाजों को तोड़ दिया और बेसमैंट को भी काफी नुकसान पहुंचाया है।’ दूतावास ने आरोप लगाया कि छापे के पीछे ‘कोई बाहरी ताकत’ रही होगी। उत्तर कोरिया दूतावास की तरफ से कहा गया है कि, ‘उत्तर कोरियाई दूतावास इस घटना पर गंभीर खेद व्यक्त करता है और (पाकिस्तान के) विदेश मंत्रालय और सुरक्षा संगठनों से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ गहन जांच करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के उपाय करने का अनुरोध करता है।’

पाकिस्तान पुलिस का बयान

पाकिस्तान पुलिस का बयान

वहीं, इस्लामाबाद स्थिति शालीमार पुलिस थाने के एक सूत्र ने डॉन अखबार को बताया कि, दूतावास में भारी मात्रा में शराब होने की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई थी। पुलिस सूत्र ने कहा कि, आईजीपी ने एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच करने और तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

  • पाकिस्तान-उत्तर कोरिया संबंध

    पाकिस्तान-उत्तर कोरिया संबंध

    पाकिस्तान और उत्तर कोरिया के बीच काफी रहस्यमयी संबंध रहे हैं और पैसों के लिए पाकिस्तान न्यूक्लियर हथियार बनाने की टेक्नोलॉजी भी उत्तर कोरिया को बेच चुका है। वहीं, पिछले साल जून में खबर आई थी, कि नॉर्थ कोरिया की 1718 जहाजों ने पिछले तीन सालों के दौरान कई देशों की रहस्यमयी यात्राएं की हैं और शक है कि नॉर्थ कोरियाई जहाज पाकिस्तान तक भी पहुंचा था और शक इस तरफ था, कि क्या कहीं नॉर्थ कोरिया पाकिस्तान को लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों की तकनीक और परमाणु बम बनाने की मॉडर्न तकनीक में मदद तो नहीं कर रहा है। क्योंकि, दोनों देशों के परमाणु संयंत्रों ने एक साथ काम करना शुरू किया है, जिसके बाद गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ये शक उस वक्त और पुख्ता हो जाता है, जब पिछले साल गुजरात के कांडला बंगदरगाह पर एक चीनी जहाज की जांच के दौरान जहाज के अंदर से आटोक्लेव को बरामद किया गया था।

Leave a Reply