Wednesday, May 6, 2026
Uncategorized

महिला डॉक्टर के हड़प गया दो अस्पताल,मोहम्मद निहाल खान,अब कह रहा मुसलमान बनो,नही मानता कोर्ट ,पुलिस,सरकार को

राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है। आरोपित ने अपना धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की और बाद में उसके और परिवार के करीब आकर उसके साथ ज्यादती की। आरोपित ने इसका फायदा उठाकर उसके दो अस्पतालों पर भी कब्जा कर लिया। वह धर्म परिवर्तन कर उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। महिला डाक्टर की शिकायत पर अशोका गार्डन थाना पुलिस ने ज्यादती, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक मूलतः बैतूल निवासी 31 साल की महिला डाक्टर इलाके में रहती है। उसका 2018 में उसका प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन एक माह बाद ही वह अपने पति से अलग हो गई थी। उसके बाद डिपो चौराहे पर एक अस्पताल में उन्होंने नौकरी कर ली।वहां पर निहाल खान से महिला डाक्टर की पहचान हुई थी। समय बीतने के बाद साथ निहाल से उनकी गहरी दोस्ती हो गई। उसके बाद वह

उनके घर पर भी आने जाने लगा था। वह परिवार वालों से भी घुल मिल गया था। उसने हमदर्दी दिखाकर महिला डाक्टर को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे शादी करने का बोलने लगा। दो नवंबर 2018 को निहाल महिला डाक्टर के घर पर पहुंचा। जहां उसने महिला डाक्टर को अकेला पाकर उसके मना करने के बाद भी जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला डाक्टर को आरोपित ने कभी पता नहीं चलने दिया कि वह दूसरे धर्म का है। महिला डाक्टर उसे हिंदू समझती थी। बाद में वह जब भी उससे शादी करने का बोलती तो वह बात को टाल देता था। बाद में आरोपित ने अशोका गार्डन में महिला डाक्टर की मां के नाम पर एक अस्पताल भी खोला। अस्पताल के लिए आरोपित ने उसकी मां से भी रुपये लिए थे। इसी बीच में अस्पताल का काम रुक गया। तभी डिपो चौराहे के एक अस्पताल का पता चला कि वह बेचा जा रहा है। उसके के बाद किस्तों में आठ लाख रुपये की रकम देने के बाद उस अस्पताल को महिला डाक्टर ने खरीद लिया। बाद में निहाल ने उसमें भी अनुबंध बना लिया और कहा कि उस पर भरोसा रखो। इसी बीच इस अस्पताल से जो रूपये आए, उनसे अशोका गार्डन वाले मां के नाम के अस्पताल का काम शुरू कर दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान उसको पता चला कि निहाल तो मुसलमान है। जब महिला डाक्टर ने निहाल से कहा कि पहले उसने उसके धर्म को लेकर सच क्यों नहीं बताया। इस पर निहाल ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह महिला डाक्‍टर से कहने लगा कि पहले अपना धर्म परिवर्तन करो, उसके बाद ही वह शादी करेगा। उसने तो यहां तक कहा कि वह हिंदुस्तान का कानून नहीं मानता है। इस दौरान महिला डाक्टर को पता चला कि उसने दोनों अस्पताल अपने नाम पर करा लिए हैं। 18 मई को अस्पताल के एक कर्मचारी ने महिला से छेडखानी की। उसने विरोध किया तो निहाल ने महिला डाक्टर के साथ फिर से मारपीट कर उसे धमकाया। बाद में उसने कहा कि वह जिस धर्म का है, उस धर्म के व्यक्ति का ही साथ देगा। उसने कहा कि उसे उसके साथ निकाह करना है तो चलो। उसके बाद वह महिला डाक्टर की कार लेकर चला गया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीड़िता ने कहा, “मैं भोपाल में 2 अस्पताल की मालकिन हूँ। मेरे पार्टनर निहाल खान हैं। उन्होंने मेरे साथ प्यार का नाटक किया। उन्होंने मुझे अपनी पत्नी बताया। मुझे लंबे समय तक साथ रखा। मेरे ऊपर 2 महीने से धर्म परिवर्तन का दबाव डाला जा रहा। मुझ से कहा जा रहा है कि मैं मुसलमान नहीं बनी तो मुझे बीवी नहीं माना जाएगा। मैं किसी कोर्ट को नहीं मानता। किसी कोर्ट की शादी को भी मैं नहीं मानूँगा। जब मैंने धर्म परिवर्तन से मना किया तब वो शादी से मुकर गया।”
पीड़िता ने आगे बताया, “मुझ से निहाल ने कहा कि मैंने प्रॉपर्टी अपने नाम कर ली है। मेरा जो कर पाओ कर लो। अगर तुम अपनी प्रॉपर्टी वापस पाना चाहती हो तो तुम्हे मुसलमान बनना पड़ेगा। उन्होंने अस्पताल के कागजात बदलवा लिए हैं। उन्होंने सारे बैंक खातों में भी अपना अकेले का ही नाम डाल रखा है। ये अस्पताल के मुस्लिमों को साथ ले कर सारे काले कारनामे करते हैं।”

पीड़िता ने आगे बताया, “मेरे अस्पताल की एक दलित महिला कर्मचारी को अस्पताल के एक मुस्लिम स्टाफ ने गलत तरीके से छुआ था। बाद में उस मुस्लिम स्टाफ ने उसी महिला कर्मचारी को अपने साथ निकाह का ऑफर देते हुए कहा कि मैं 4-5 बीवियाँ रख सकता हूँ। उसे डॉक्टर बनाने का भी लालच दिया गया। जब मैंने उसे रोका तो मेरे साथ भी बदतमीजी की गई। मुझे बोला गया कि हम मुस्लिम हैं और तुम हिन्दू हो। जो कर पाओ कर लो।”
दैनिक भास्कर के मुताबिक पुलिस ने डॉक्टर निहाल खान पर रेप और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने निहाल खान पर खुद से मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता भोपाल के लाला लाजपत राय कॉलोनी की रहने वाली बताई जा रही है। साल 2018 में पीड़िता ने दीपक सोनी नाम के एक युवक से शादी की थी। 1 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे। बाद में वह डिपो चौराहे के जनरल अस्पताल में ऑन कॉल विजिट पर मरीजों को देखने जाने लगी। इसी विजिट के दौरान उसकी निहाल से जान-पहचान हो गई थी। उसने कभी अपना पूरा नाम नहीं बताया। शुरुआत में मैंने भी नहीं पूछा। निहाल ने पीड़िता से हमदर्दी दिखाई और शादी का वादा करके उस से शारीरिक संबंध बना लिए।
इस दौरान निहाल पीड़िता के परिवार से भी मेल-मिलाप बढ़ा लिया। इसी मेल-मिलाप का फायदा उठा कर निहाल खान ने पीड़िता की माँ के साथ मिल कर अशोका गार्डन में अस्पताल खोल लिया। इसमें पीड़िता की माँ ने भी पैसे लगाए। इसी के साथ पीड़िता ने 8 लाख रुपए में डिपो चौराहे का जनरल अस्पताल निहाल को पार्टनर बना कर खरीद लिया। पीड़िता के मुताबिक बाद में निहाल खान ने फर्जी पेपर बनवा कर अस्पताल के डॉक्युमेंट अपने नाम करवा लिए। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तब उसकी पिटाई की गई। उसे धमकी दी गई कि अगर पुलिस से शिकायत हुई तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

 

Leave a Reply