केजरीवाल के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को ईडी ने 30 मई को गिरफ्तार किया था। वहीं अब राउस एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने हैरान कर देने वाली जानकारी दी है। सुनवाई के दौरान ईडी ने बताया कि एक सवाल पूछे जाने के दौरान सत्येन्द्र जैन ने कहा कि उन्हें कोरोना हुआ था और इसके कारण उनकी याददाश्त चली गई। हवाला से जुड़े कुछ कागजातों के सम्बन्ध में सत्येन्द्र जैन से ईडी सवाल कर रही थी।
वहीं सत्येन्द्र जैन के याददाश्त वाले जवाब पर मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भारत रत्न कहकर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “भारत-रत्न! हवाला के पेपर देख बोले मंत्री जी- कोरोना से मेरी याददाश्त चली गई।” कुमार विश्वास के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
ट्विटर पर जया दीक्षित नाम की सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “याददाश्त चली गई, ये ठीक है। सारी मिठाई और मलाई डकारते वक्त याददाश्त बहुत अच्छी थी और जब हिसाब देने का समय आया तो दिमाग की बत्ती गुल। ईमानदारी का ढ़ोल पीटनेवाले इनके आका को कोई बता दो कि झूठ ही ऐसे रंग बदलता है। वैसे इनकी इस नौटंकी के लिये कौन सा अवार्ड होना चाहिए?






