Sunday, May 3, 2026
Uncategorized

केजरीवाल बाज नही आता झूठ बोलने से,फिर पकड़ा गया

: पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव होना है. मान ने बताया कि वर्ष 2020-21 के दौरान उनकी कुल कमाई 18.34 लाख रही. मान के पास संगरूर में 1.12 करोड. रुपये मूल्य की खेती योग्य भूमि है, जबकि पटियाला में 37 लाख रुपये मूल्य की व्यावसायिक संपत्ति है.

चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने अपनी 1.97 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति की घोषणा की है. इसमें उनकी 27 लाख रुपये मूल्य की दो टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी और 1.49 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति शामिल है. आप के मुख्यमंत्री पद के दावेदार 48 वर्षीय भगवंत मान धूरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने नामांकन के दौरान अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति और देनदारियों का ब्योरा दिया.

वह शनिवार को धूरी के निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपनी मां के साथ नामंकन करने पहुंचे थे. पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव होना है. मान ने बताया कि वर्ष 2020-21 के दौरान उनकी कुल कमाई 18.34 लाख रही. मान के पास संगरूर में 1.12 करोड. रुपये मूल्य की खेती योग्य भूमि है, जबकि पटियाला में 37 लाख रुपये मूल्य की व्यावसायिक संपत्ति है.
सोना और बंदूक भीहलफनामे के मुताबिक उनके पास कोई आवासीय संपत्ति नहीं है. मान के पास साढ़े पांच लाख रुपये मूल्य के 95 ग्राम आभूषण, 20 हजार रुपये मूल्य की बंदूक है. मान ने बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा वर्ष 1992 में शहीद उधम सिंह सरकारी कॉलेज से पास की।

केजरीवाल ने कहा था सबसे ईमानदार,बता दें कि पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने जालंधर के फिल्लौर में टाउनहॉल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवंत मान की जम कर तारीफ की थी. उन्होंने मान को कट्टर ईमानदार बताया था. केजरीवाल ने कहा था, ‘भगवंत मान के पास पैसे नहीं है. वह सात साल से एमपी हैं लेकिन किराये के मकान में रहते हैं. मुझे लगता है कि पंजाब को इस वक्त जरूरत है एक ईमानदार cm की है।

 

Leave a Reply