15 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री पंजाब गए थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत कई आप नेता जालंधर से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए ‘लग्ज़री’ बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केजरीवाल एक होटल में रुके थे और होटल ने जिला प्रशासन को लाखों का बिल थमा दिया।
गेस्ट हाउस की जगह होटल में रुके केजरीवाल, आया लाखों का बिल
हिन्दुस्तान टाइम्स के पत्रकार प्रतीक सिंह महल ने एक ट्वीट किया है जिसमें अखबार की कटिंग है और उसमे दावा किया गया है कि अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के ठहरने के लिए चार स्टार होटल बुक किया गया था, जिसका बिल करीब 2.18 लाख रूपये आया। इसमें टैक्स के साथ सूप का बिल करीब 3059 रूपये बना। बता दें कि होटल करीब तीन-चार घंटे के लिए बुक किया गया था।
लोगों ने ऐसा कसा तंज
अब इस खबर के सामने आने के बाद लोग अरविंद केजरीवाल पर तंज कस रहे हैं। राहुल नाम के यूजर ने लिखा कि वैसे तो पंजाब का खजाना खाली है लेकिन नेताओं के मौज के लिए हमेशा खुला है। राज गोस्वामी नाम के यूजर ने लिखा कि कट्टर ईमानदार, आम आदमी और ये राजनीति बदलने आये थे।






