Saturday, June 21, 2025
Uncategorized

हिन्दू लड़की को छुपा रखा ,नूर फातिमा बनाकर

DEMO PICTURE

 

हिंदू लड़की को बनाया नूर फातिमा, फर्जी कागजात बनवा कर धोखाधड़ी भी… हुआ विरोध तो चला धारदार चाकू

बिहार के नालंदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

बिहार के नालंदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लव जिहाद को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घायल मोहम्मद इस्लाम को गंभीर हालत में स्थानीय मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। यह मामला शुक्रवार (6 जून 2025) का है।

यह घटना नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र की है। घायल मोहम्मद इस्लाम ने अपने ही भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका भाई सऊदी अरब में काम करता था और वहीं से एक नेपाली युवती को भारत लेकर आया है। जिसका नाम रेणु है, इस्लाम का कहना है कि उसका भाई पिछले डेढ़ साल से उस लड़की को अपने घर में नूर फातिमा के नाम से छिपाकर रखा है। इतना ही नहीं, उसके लिए फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बनवाए गए हैं।

इस्लाम ने बताया कि जब उसे इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो उसने अपने भाई से इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर शुक्रवार को दिल्ली से बिहारशरीफ लौटने के बाद दोनों भाइयों के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इस हद तक बढ़ गया कि गुस्से में आकर भाई ने चाकू से इस्लाम पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल इस्लाम ने दावा किया कि उसके भाई के नेपाली युवती से अवैध संबंध हैं और इसी वजह से उसने उसकी पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। इस बात को उजागर करने पर ही उस पर जानलेवा हमला किया गया। पड़ोसियों की मदद से दोनों को किसी तरह अलग किया गया और जख्मी हालत में इस्लाम को अस्पताल पहुंचाया गया।

इस पूरी घटना के संबंध में जब बिहार थाना के थानाध्यक्ष सम्राट दीपक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक थाने में इस मामले की कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे ही कोई लिखित आवेदन प्राप्त होता है, पुलिस इस मामले की पूरी जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मोहम्मद इस्लाम का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

Leave a Reply