Tuesday, June 30, 2026
Uncategorized

मोहम्मद रवीन,मोहम्मद वारिस गिरफ्तार, सांसद प्रज्ञा ठाकुर ब्लैकमेल मामला,

भरतपुर। भोपाल से बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अश्लील फोटो और पॉर्न वीडियो भेजने के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। बीते दिनों प्रज्ञा ठाकुर ने इस बारे में पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने सोमवार को राजस्थान पुलिस के सहयोग से भरतपुर जिले के सीकरी थाना इलाके से दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भरतपुर के एसपी श्याम सिंह के मुताबिक गिरफ्तार लोगों के नाम रवीन खान और वारिस खान हैं। उन्होंने प्रज्ञा का मोबाइल फोन नंबर हासिल कर उन्हें वाट्सएप पर वीडियो कॉल की और इसी दौरान एक लड़की की अश्लील क्लिप चलाकर वीडियो बना लिया।

sadhvi pragya nude video matter

रवीन और वारिस इतने शातिर हैं कि उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को ब्लैकमेल तक करने की कोशिस की। उन्होंने बीजेपी सांसद को धमकी दी कि अगर वो रकम नहीं देंगी, तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इस धमकी के बाद साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल के टीटी नगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जब मामले की जांच की, तो पता चला कि राजस्थान के भरतपुर में ये मोबाइल नंबर है। जिसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने राजस्थान पुलिस से संपर्क साधा था। भरतपुर पुलिस ने इसके बाद मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया और पता चला कि सीकरी के रवीन खान के नाम से नंबर है।

pragya thakur

एसपी के मुताबिक सीकरी के थानाध्यक्ष पूरण सिंह को दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश उन्होंने दिए थे। पुलिस ने छानबीन को और तेज किया और पता चला कि रवीन और वारिस सीकरी के ही चंदा का बास के रहने वाले हैं। उनके घर पर छापा मारा गया। जहां से दोनों हत्थे चढ़ गए। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 क (1), (3), 507,509 और 67-ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने भोपाल पुलिस को दोनों का ट्रांजिट रिमांड सोमवार को दे दिया। जिसके बाद उन्हें भोपाल ले जाया गया।

Leave a Reply