पाकिस्तानी मूल की 18 वर्षीय एक लड़की की हत्या के मामले में उसके रिश्तेदारों की भूमिका संदेह के घेरे में है। इटली की पुलिस ने उसके परिवार वालों और रिश्तेदारों का पता लगा लिया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि तथाकथित ऑनर किलिंग में समन अब्बास के परिवार वालों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को खेत में दफन कर दिया था।
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, 18 वर्षीय समन अब्बास 1 मई 2021 से लापता है। सीसीटीवी में कैमरे में उसे आखिरी बार सेंट्रल इटली के रेजियो एमिलिया शहर के पास एक खेत में देखा गया था, जहाँ उसके 46 वर्षीय पिता शब्बर काम करते थे।
पुलिस का कहना है कि शब्बर ने इटली से भागने से पहले समन की माँ नाजिया शाहीन (47), चाचा हसनैन दानिश (33), चचेरे भाई नोमानुलहक (33) और एजाज इकराम (28) के साथ मिलकर उसकी हत्या करने और लाश को खेत में दफनाने की साजिश रची।
पुलिस के मुताबिक समन ने पाकिस्तान में अपने चचेरे भाई के साथ शादी करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उसका इटली में एक बॉयफ्रेंड था और वह ‘वेस्टर्न’ लाइफस्टाइल जीना चाहती थी। जिसके बाद रिश्तेदारों ने उसकी हत्या की साजिश रची।
एक चचेरे भाई एजाज को फ्रांस में गिरफ्तार किया गया है, जिसे इटली को सौंप दिया गया है। वहीं, शब्बर और नाजिया (अब्बा-अम्मी) पाकिस्तान में हैं। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या से इनकार किया है।
अभियोजकों का कहना है कि हसनैन ही हत्या का मास्टरमाइंड है और नोमानुलहक अभी तक फरार है। अभियोजकों को भी इन पाँचों पर समन की हत्या करने और शव को ठिकाने लगाने का संदेह है, लेकिन अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
उनका कहना है कि यह मामला पिछले साल सर्दियों का है, जब समन के परिवार वाले उसे पाकिस्तान में उसके चचेरे भाई से अरेंज मैरिज करने के लिए मजबूर कर रहे थे। इसके बाद समन अपने घर से भाग गई थी और अपने परिवार वालों के डर से वह अक्टूबर से सामाजिक कल्याण के लिए चलाए जा रहे एक रिफ्यूजी कैंप में रह रही थी।
इसके बाद वह इस साल 11 अप्रैल 2021 को अपने घर लौटी। रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपने पहचान पत्र लेने के लिए घर आई थी, हालाँकि यह स्पष्ट नहीं है कि उसे आवश्यकता क्यों थी। वहीं, पुलिस का मानना है कि 26 अप्रैल तक समन के परिवार वालों ने उसकी हत्या की तैयारी शुरू कर दी थी। अभियोजकों का कहना है कि यह वही तारीख है, जिस दिन समन के चाचा हसनैन ने उसके माता-पिता के लिए पाकिस्तान वापस जाने के लिए हवाई जहाज का टिकट खरीदा था।
29 अप्रैल की शाम को सीसीटीवी कैमरे में तीन लोगों को देखा गया था। पुलिस का कहना है कि ये हसनैन, नोमानुलहक और एजाज थे, जो उस दिन शाम को लगभग 7.30 बजे खेत के पीछे घूमते हुए नजर आए थे। तीनों के पास दो फावड़े, एक बाल्टी और एक नीले रंग का थैला था और लोहे का डंडा था।
बता दें कि पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास इटली के उत्तरी शहर नोवेलारा में रहती थी। समन के परिवार के सदस्यों ने उसकी शादी पाकिस्तान में ही समन के किसी कजिन से करने का फैसला किया था, लेकिन उसने इसका विरोध किया था। कैराबिनियरी (Carabibieri) पुलिस के स्टेफानो बोव ने बताया था कि समन अब्बास की संभावित हत्या में उसका परिवार, उसके अंकल और दो कजिन संदेह के दायरे में हैं। इसके बाद से पुलिस नहरों, कुओं और खेतों में समन की तलाश कर रही थी।
Mnsnews > Uncategorized > सनसनीखेज: भाई से शादी करने से मना किया,लाश के दुकड़े कर गाड़ दिया लड़की को
You Might Also Like
दलित युवक को उल्टा टांग कर, मरने तक पीटा
August 22, 2026
फरीद अब्दुल को बड़ा भाई कहती थी,मिल गया नतीजा
August 19, 2026





