Wednesday, April 29, 2026
Uncategorized

मोहम्मद नज़ाकत खान को बड़ा भाई मानती थी नाबालिग….

 

UP: उन्नाव में स्कूल से लौटते समय 8 साल की छात्रा के साथ दरिंदगी, आरोपी मुस्लिम युवक गिरफ्तार

सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित मासूम के बयानों के आधार पर आरोपी नजाकत के खिलाफ गुमशुदगी के मुकदमे में धारा 376 एबी के को बढ़ाया गया है और उस आधार आरोपी को अरेस्ट किया गया.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 8 साल की मासूम के साथ एक मुस्लिम युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करने वाली घटना को अंजाम दिया है. 8 साल की मासूम स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी, इसी दौरान मुस्लिम युवक नजाकत उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. इधर जब बच्ची घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने मासूम की खोजबीन शुरू कर दिया. काफी तलाश करने के बाद भी बच्ची का कहीं कोई पता नहीं चला. लेकिन अगली सुबह बच्ची घर के पास लहुलुहान हालत में मिली. बेटी को देख परिजनों के होश उड़ गए. परिजनों ने मासूम से पूछताछ की तो उसने अपने साथ गलत कार्य की बात बताई. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

दरअसल मामला उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र का है. जहां के एक प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाली 8 साल की कक्षा 2 की छात्रा बीते बुधवार के दिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी कि घर के पास में रहने वाला आरोपी नजाकत उसे अपने साध बहला-फुसलाकर ले गया. वहीं बेटी के घर ना पहुंचने पर मासूम की मां परेशान हो गई और बेटी की खोजबीन करने लगी. लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मासूम का कुछ पता नहीं चल सका. ऐसे में देर रात जब मासूम का पिता घर पहुंचा तो बेटी की मां ने मासूम के लापता होने की जानकारी दी. जिसके बाद देर रात पिता सदर कोतवाली पहुंचा और बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई.

लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह मासूम बेटी घर से कुछ दूरी पर लहूलुहान हालत में मिली. परिजनों ने बच्ची मिलने की सूचना पुलिस को दी. मासूम ने परिजनों को घर के पास रहने वाले युवक नजाकत पर दुष्कर्म करने का आरोप लगया. बेटी की बात सुन परिजनों के होश उड़ गए. पुलिस ने पीड़ित मासूम का मेडिकल करा लिया है. वहीं जैसे ही पूरे मामले की जानकारी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता को लगी सभी कोतवाली पहुंच गए. हिंदू जागरण मंच ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

आरोपी को जल्द मिलेगी सजा
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मासूम के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित मासूम का मेडिकल करा लिया गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित मासूम के बयानों के आधार पर आरोपी नजाकत के खिलाफ गुमशुदगी के मुकदमे में धारा 376 एबी के को बढ़ाया गया है और उस आधार आरोपी को अरेस्ट किया गया. उसे न्यायालय रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया है. आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी.

 

Leave a Reply