Wednesday, April 29, 2026
Uncategorized

महिला पुलिस की हत्या,मोहम्मद छोटे हसन मिला छोटू मिश्रा बनकर,फिर कर दी हत्या,7 शामिल

महिला सिपाही प्रभा भारती हत्याकांड में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला है कि महिला सिपाही का हसन अरशद उर्फ छोटे के साथ पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हसन अरशद ने अपना नाम छोटू बताकर प्रभा से जान-पहचान बढ़ाई थी। प्रभा को हसन की सच्चाई पता चली तो उसने दूरी बना ली।

प्रभा के दूरी बनाने की बात हसन को खटकने लगी थी। इस मामले में महिला सिपाही के पिता मनोज दास के बयान पर कोढ़ा थाने में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें हसन अरशद उर्फ छोटे, कादिर, मोनू, दानिश, प्रियश, दिग्गा यादव और सज्जाद को नामजद किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की है।
बता दें कि बुधवार की देर शाम कोढ़ा थाना क्षेत्र के भटवारा के समीप एनएच 81 पर महिला सिपाही प्रभा भारती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग में हत्या करने की बात सामने आई थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक की जांच में हसन अरशद का मोबाइल टावर लोकेशन घटना के वक्त भटवारा के समीप का मिला है।

आठ महीने से प्रभा का फेसबुक चला रहा था हसन
बताया जा रहा है कि वारदात से दो दिन पहले हसन ने फेसबुक पर एक गाना भी अपलोड किया था। इसमें अप्रत्यक्ष रूप से उसने प्रभा के साथ अपने संबंध का इजहार किया है। ब्रेकअप के बाद अरशद महिला सिपाही को परेशान करने लगा था। इसमें उसने अपने कुछ दोस्तों का भी सहयोग भी लिया था। प्रभा का फेसबुक अकाउंट भी अरशद ही पिछले आठ माह से हैंडल कर रहा था।

सिपाही प्रभा की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: कटिहार जिले में पदस्थापित सिपाही प्रभा भारती हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपितों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर गुरूवार को शव को पोस्टमार्टम कराया गया. बता दे कि प्रभा भारती बीती रात अपने घर मुंगेर से कटिहार लौट रही थी. उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मारकर उसकी निर्मम पूर्वक हत्या कर दी. इस हत्याकांड में एक गिरफ्तारी की गयी है. वहीं महिला सिपाही का निजी मामला सामने आया है जहां एक कथित प्रेमी उसे ब्लैकमेल करता रहा और पुलिस से मदद मांगने भटकती रही.

फोन ने उगला राज, 7 आरोपित चिन्हित

महिला सिपाही की हत्या हो जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर हत्याकांड उद्भेदन को लेकर एक एसआईटी की टीम गठित की गयी है. एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुट गयी. घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व वैज्ञानिक अनुसंधान तथा मृतका के पास से बरामद फोन के आधार पर घटना में सात आरोपितों को चिह्नित कर उसकी पहचान की गयी.

प्रेम में ब्रेकअप की वजह से हत्या की चर्चा

कुछ माह पूर्व सिपाही प्रभा फलका थाना में पदस्थापित थी, उसी दौरान प्रभा का परिचय मोरसंडा निवासी छोटे हसन से हो गयी. जिसके बाद इन दोनों के बीच मेल मिलाप बढ़ गया. इस दौरान किसी बात को लेकर प्रभा ने हसन से अपने सारे संबंध तोड़ दिये, बावजूद हसन उसे अपने रिश्ते की दुहाई देते हुए ब्लेकमेलिंग शुरू कर दी थी. चर्चा है कि धर्म छिपाकर लड़के ने प्रेम जाल में फंसाया था. वहीं बाद में प्राइवेट फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था.

थाना में भी की थी शिकायत, विभाग ने ही पल्ला झाड़ा

जब पीड़िता ब्लेकमेलिंग से परेशान हो गयी तो उसने महिला थाना में मौखिक रूप से शिकायत भी की. उसकी शिकायत को मानो पुलिस ने अनसुनी कर दिया. जिसके बाद पीड़िता ने छोटे हसन से दूरी बनाने लगी. इस बात से आक्रोशित होकर छोटे हसन ने अपने छह से सात सहयोगी के साथ मिलकर सिपाही प्रभा की गोली मारकर निर्मम पूर्वक हत्या कर दी है.

सात के विरूद्ध हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज

घटना बाबत मृतिका के पिता मनोज दास के लिखित शिकायत पर स्थानीय थाना में छोटे हसन उर्फ अर्शद, मोनू, दानिश, प्रियांश, सज्जाद, कादिर व दिव्या यादव के विरूद्ध हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने शव को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी दो पुत्री व एक पुत्री है. यह बड़ी पुत्री थी. जिसकी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है.

रात भर चली छापेमारी में एक गिरफ्तार अन्य आरोपित फरार

एसपी के निर्देश पर आरोपित अपराधियों के घर पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू की.कटिहार के फलका के मोरसंडा निवासी छोटे हसन सहित अन्य अपराधियों के विरूद्ध छापेमारी की. कटिहार के मोरसंडा सहित पूर्णिया में भी पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने एक आरोपित कादिर को गिरफ्तार किया है. जबकि छह अन्य अपराधी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है.

 

Leave a Reply