UP के मुरादाबाद में जिम जिहाद, संचालक सुहैल मलिक ने युवती का किया रेप: अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग कर ऐंठे लाखों रुपए

जिम जिहाद का ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया है, जहाँ ग्लोबल जिम के संचालक सुहैल मलिक पर एक हिंदू युवती ने रेप, अश्लील वीडियो बनाने और चार लाख रुपए वसूलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुहैल मलिक और उसके साथी सादान सैफी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर वसूली, आईटी एक्ट एवं धमकी की धारा में FIR लिखी है।
पीड़िता के अनुसार, उसने 4 मार्च 2022 से हिमगिरी स्थित एक जिम में जाना शुरू किया था। कुछ ही समय बाद जिम संचालक सुहैल मलिक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। एक दिन जिम के अंदर ही उसे रोककर आरोपित ने डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया।
इसके बाद आरोपित ने उसी वीडियो के जरिए युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे धीरे-धीरे चार लाख रुपए से अधिक की रकम वसूल ली गई। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपित उसे इंटरनेट पर बदनाम करने की धमकी देता था, जिससे वह लगातार मानसिक दबाव में रही।
पीड़िता ने छोड़ा जिम लेकिन सुहैल ने नहीं छोड़ा पीछा
पीड़िता ने बताया कि आरोपित की हरकतें यहीं नहीं रुकीं। जिम में ट्रेनिंग के दौरान वह गलत तरीके से छूता था और विरोध करने पर धमकाता था। डर के कारण युवती लंबे समय तक चुप रही, लेकिन आरोपित लगातार उसे परेशान करता रहा। यहाँ तक कि जब पीड़िता ने जिम जाना बंद कर दिया, तब भी आरोपित ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
रास्ते में रोककर उसे धमकाया जाता और ब्लैकमेल जारी रखा गया। करीब चार साल तक इस प्रताड़ना को झेलने के बाद जब स्थिति असहनीय हो गई, तब पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास जाकर पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपित इससे पहले भी कई हिंदू युवतियों को इसी तरह फँसा चुका है।
जिम में पहले कई युवतियाँ आती थीं, लेकिन ब्लैकमेलिंग शुरू होने के बाद उन्होंने आना बंद कर दिया। इस खुलासे के बाद पुलिस ने इस एंगल से भी जाँच शुरू कर दी है कि कहीं यह एक संगठित गिरोह तो नहीं। जाँच में सामने आया है कि जिम संचालक युवतियों से संपर्क बनाए रखने के लिए उन्हें लगातार मैसेज करते थे और धीरे-धीरे उनसे नजदीकियाँ बढ़ाते थे।
इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से उन्हें अपने जाल में फँसाकर ब्लैकमेल किया जाता था। पीड़िता ने 10 अप्रैल 2026 को SSP कार्यालय में शिकायत दी थी, जिसे जाँच के लिए सिविल लाइंस थाने भेजा गया। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपित सतर्क हो गया और अपने साथी सादान सैफी के जरिए पीड़िता को धमकी दिलवाई।
उसने उसे धमकाया कि वह शिकायत वापस ले ले, नहीं तो उसके परिवार को बदनाम कर दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, आईटी एक्ट और धमकी देने की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। दोनों आरोपित फिलहाल फरार हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






