Saturday, February 28, 2026
Uncategorized

मोहम्मद साहिल खान मुसलमान गिरफ्तार,हिंदू जाट बनकर फंसाई हिंदू लड़की

साहिल ने नीब करौरी बाबा का भक्त बन फँसाई हिंदू युवती, शादी का झाँसा दे किया रेप: कई बार गर्भवती कर कराया गर्भपात, लव जिहादी को अमरोहा पुलिस ने पकड़ा

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पुलिस ने साहिल नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। साहिल ने खुद को हिंदू जाट और नीब करौरी बाबा का भक्त बताकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया था। युवती ने उस पर शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव, पैसा और गहने हड़पने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि साल 2023 में उसकी साहिल से स्नैपचैट पर जान-पहचान हुई। साहिल ने युवती को अपने जाल में फँसाया और कई बार उसका शोषण किया। इस दौरान युवती कई बार गर्भवती हुई लेकिन आरोपित ने जबरन गर्भपात कराया। इसके अलावा, साहिल ने युवती से हजारों रुपए और गहने भी ले लिए।

जाँच में पता चला कि साहिल मुस्लिम है और निकाहशुदा है। जब युवती ने सच्चाई जानने की कोशिश की तो साहिल ने कहा कि शादी तभी होगी जब वह हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाए। आरोपित ने जान से मारने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकियाँ भी दी। पुलिस ने बुधवार (4 फरवरी 2026) को पीड़िता की शिकायत पर आरोपित साहिल और उसके साथी जुनैद पर मुकदमा दर्ज किया और शुक्रवार (6 फरवरी 2026) को साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply