Saturday, February 28, 2026
Uncategorized

रुखसार बेगम ने फंसाया हिंदू लड़का, नुन्नू का खतना करवा दिया,बलात्कार की धमकी से मुसलमान बनाया,नाखून उखाड़ दिया

खतना कराया, नाखून उखाड़े और करंट के दिए झटके: रुखसार ने हिंदू युवक को 4 साल तक कैद कर किया टॉर्चर, निकाह कर बनाया मुस्लिम; रायबरेली का मामला

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले हिंदू युवक को उसकी मुस्लिम युवती रुखसार ने प्रेमजाल में फँसाकर धर्मांतरण का शिकार बनाया। यहाँ तक की 4 साल तक अपने घर में बँधक बनाकर रखा और धोखे से युवक का खतना भी करा दिया। युवक के हाथ-पैर के नाखून उखाड़कर ज्यादती की गई। युवक ने युवती और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

शिकायत के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम भूपेंद्र प्रताप चौहान है। वह साल 2019 से दुबई में नौकरी करता है। इसी दौरान साल 2021 में उसकी रायबरेली की रहने वाली मुस्लिम युवती रुखसार से बातचीत शुरू हुई। युवती ने उसे प्रेमजाल में फँसाया और बार-बार रायबरेली बुलाने लगी।

पीड़ित भूपेंद्र ने बताया कि साल 2022 में वह भारत लौटा, तो रुखसार ने उसे अपने घर बुलाकर बँधक बना लिया। करीब एक महीने तक भूपेंद्र को कमरे में बंद रखा गया। उसके साथ मारपीट की गई। उसके नाखून उखाड़े गए, शरीर में करंट के झटके दिए गए। भूपेंद्र पर रुखसार और उसके घरवालों ने इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया।

भूपेंद्र नहीं माना, तो उसका खतना कराया गया और जबरन धर्म परिवर्तन करवा दिया गया। तभी मौलाना को बुलाकर रुखसार से निकाह भी करा दिया गया। भूपेंद्र का नाम बदलकर कोई मुस्लिम नाम भी रख दिया गया। इसके बाद भी उसे घर में ही बँधकर बनाकर रखा। कहीं बाहर आने-जाने नहीं दिया।

पीड़ित भूपेंद्र ने बताया कि 30 जनवरी 2026 को वो रुखसार के घर से जैसे-तैसे भागकर अपने घर पहुँचा और परिजनों को सारी आपबीती बताई। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित युवती रुखसार और उसके चाचा पप्पू और नान्हू उर्फ मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित का आरोप है कि रुखसार अब भी उसे फोन कर वापस आने का दबाव बना रही है। भूपेंद्र और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी जा रही है। भूपेंद्र ने यह भी बताया कि इन सभी आरोपितों का संगठित गिरोह है, जो कई लोगों का धर्मांतरण करा चुका है।

Leave a Reply