Tuesday, February 10, 2026
Uncategorized

ससुर मोहम्मद जहीर बोला बहु से,आजा तुझे तीसरी बेगम बनाऊंगा

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी खून खौल जाए। यहाँ के मशहूर कारोबारी जहीर अहमद पर अपनी ही बहू के साथ बंदूक की नोक पर रेप करने का संगीन आरोप लगा है।

पीड़िता की अम्मी ने कोतवाली शहर में FIR दर्ज कराई है। फिलहाल, ‘रौनक हाउस’ का मालिक आरोपित ससुर पुलिस को चकमा देकर फरार है। पुलिस ने रेप और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और दरिंदे ससुर की तलाश में छापेमारी कर रही है।

वारदात की जड़ शौहर की अय्याशी से जुड़ी है। पीड़िता का निकाह 11 साल पहले जहीर के बेटे फरहान से हुआ था। आरोप है कि शौहर हर साल नई लड़की से निकाह करता है और उसे छोड़ देता है। जब पीड़िता ने शौहर के मेरठ वाली महिला से अफेयर का विरोध किया, तो उसे पीटा गया।

इंसाफ की उम्मीद में वह ससुर जहीर अहमद के पास गई। लेकिन ससुर ने मदद के बजाय उसे अपनी ‘तीसरी बीवी’ बनने का घिनौना ऑफर दिया। विरोध करने पर ससुर ने तमंचा निकाला और बहू की आबरू लूट ली। इस जुल्म में सास और देवर ने भी पीड़िता को पीटा और घर से निकाल दिया।

Leave a Reply