Wednesday, July 16, 2025
Uncategorized

मध्यप्रदेश की एक और लड़की फंसी लव जिहाद के जाल में,पैसे छीने, इज्जत लूटी,धर्म बदला….,लात मार के बाहर किया

 एक अनोखा मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश की आरती को फेसबुक पर मोहम्मद शाहबाज से प्यार हो गया। आरती, आरुषि परवीन बनकर बिहार आ गई। आरोप है कि शाहबाज ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला और मारपीट की। आरती ने पुलिस से मदद मांगी है।

बेगूसराय जिले से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है।

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश की रहने वाली आरती नाम की एक युवती को बिहार के मोहम्मद शाहबाज से फेसबुक पर प्यार हो गया। प्यार में अंधी होकर आरती अपना घर छोड़कर बिहार आ गई। उसने अपना नाम बदलकर आरुषि परवीन रख लिया। शाहबाज ने उससे जबरन धर्म परिवर्तन कराया और मारपीट भी की। अब आरती ने पुलिस से मदद मांगी है।

2018 में झांसा देकर शाहबाज ने आरती को बेगूसराय बुलाया

मिली जानकारी के मुताबिक, आरती मध्य प्रदेश की रहने वाली है। मोहम्मद शाहबाज बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के जागीर मोहल्ला का रहने वाला है। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 2018 में शाहबाज ने आरती को शादी का झांसा देकर बेगूसराय बुलाया। आरती प्यार में पागल थी। वह बेगूसराय पहुंच गई। शाहबाज ने उसे गलत जानकारी दी। उसने स्थानीय कर्पूरी स्थान में आरती से शादी कर ली। दोनों साथ रहने लगे। लेकिन कुछ ही दिनों बाद शाहबाज का असली रंग सामने आने लगा। उसने आरती को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

मोबाइल से हटा दीं हिंदू देवी-देवाओं की तस्वीरें

आरती ने बताया कि उसने सोने-चांदी की दुकान में मजदूरी करके लगभग 1 लाख रुपये कमाए थे। यह पैसा उसने शाहबाज को दे दिया। इसके बाद शाहबाज ने आरती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने आरती के मोबाइल से हिंदू देवी-देवताओं की फोटो भी हटा दी।

 

गोमांस खाने का बनाया दबाव

आरती ने आरोप लगाया कि शाहबाज ने उस पर गोमांस खाने का भी दबाव बनाया। जब आरती ने मना किया तो शाहबाज ने उसके साथ मारपीट की। आरती ने हार मानकर बेगूसराय के SP से न्याय की गुहार लगाई। उसने नगर थाने और महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस मामले की जांच कर रही

आरती अब शाहबाज के साथ नहीं रहना चाहती है। वह अपने घर मध्य प्रदेश वापस जाना चाहती है। आरती को बालिका गृह में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरती के परिवार वालों से भी बात की जा रही है।

Leave a Reply