Wednesday, June 25, 2025
Uncategorized

भिखारी कठमुल्ले को आने दिया मोहल्ले में,उसने नाबालिग का रेप कर दिया

भिखारी मोमिन ने नाबालिग लड़की को बनाया शिकार, भीख मांगने के बहाने किया रेप; फिर दी जान से मारने की धमकी
हरियाणा के पानीपत में एक शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है।

हरियाणा के पानीपत में एक शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां शहर की एक कॉलोनी में भिखारी मोमिन ने भीख मांगने के बहाने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। मोमिन ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। रेप के बाद वह लड़की को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पसीना रोड से मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। ये घटना 30 मई की बताई जा रही है।

ये मामला पानीपत के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र का है। जब किशोरी घर में अकेली थी और अपने एक साल के भांजे को सुला रही थी। जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी की पहचान गांव जालपाड़ निवासी मोमिन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का रहने वाला है और पानीपत में एक किराए के मकान में रह रहा है।

महिला और उसका पति एक फैक्टरी में काम करते हैं। महिला का एक साल का बेटा है। उसकी देखभाल के लिए उसने एक माह पहले अपनी 13 वर्षीय बहन को हमीरपुर से बुलाया था। 30 मई को एक भिक्षुक उनके घर भिक्षा मांगने आया। उसने किशोरी से उसकी बहन और जीजा के बारे में पूछा। जब किशोरी ने बताया कि वे फैक्टरी गए हैं, तो आरोपी घर में घुस आया। उसने किशोरी से हाथ देखकर भविष्य बताने की बात की और बातों में उलझाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्चा रोने लगा, तो आरोपी वहां से भाग गया।

शाम को जब किशोरी की बहन फैक्टरी से घर लौटी, तो पीड़िता ने उसे आपबीती सुनाई। महिला ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस ने जांच की। वहीं तीन दिन तक सीसीटीवी खंगाले। जिसमें एक कैमरे में आरोपित बाइक पर जाते हुए दिखाई दिया।

फुटेज में दिखाई दिए व्यक्ति की पहचान पीड़िता से कराई। मोमिन को मंगलवार रात को पसीना रोड से गिरफ्तार किया। सीआईए वन आरोपित गांव जालपाड़ निवासी मोमिन को पकड़ने के बाद पीड़िता के पास लेकर गई। वहां पर पीड़िता ने उसकी पहचान की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply