Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

मुसलमान लड़की सना खान फँसवाती थी हिन्दू लड़कियां मुसलमान लड़कों से,40 हिन्दू लड़कियां थी निशाने पर

लव जिहाद और धर्मान्तरण कराने की आरोपी सना खान

मध्य प्रदेश के इंदौर से इस्लामिक धर्मान्तरण और लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहाँ सना खान नाम की मुस्लिम महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हिन्दू लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनसे दोस्ती करने फिर मुस्लिम युवकों के साथ शादी करने और धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप है। इंदौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सना खान उर्फ पायल खान उर्फ रफीकुनिशा खान रीवा जिले की रहने वाली है और इंदौर में वो इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। अपने इसी धंधे की आड़ में लंबे समय से वो लव जिहाद और धर्मान्तरण का गंदा धंधा चला रही थी। जानकारी के मुताबिक, सना खान हिंन्दू लड़कियों को शिकार बनाने के लिए पहले उनके कॉन्टैक्ट खंगालती थी, फिर उन लड़कियों से दोस्ती गांठ लेती थी। एक बार दोस्ती हो गई तो समझो शिकार फंस गया।

इसके बाद सना खान हिन्दू लड़कियों को मुस्लिम लड़कों के साथ झूठे प्रेम जाल में फंसवाती थी। इसके बाद उन पर धर्मान्तरण कर इस्लाम कबूल करने का डाला जाता था। जो हिन्दू लड़कियाँ उसकी बात नहीं मानती थीं, उन्हें हत्या की धमकी और ब्लैकमेल तक किया जाता था। लंबे वक्त से उसका ये जिहाद का कार्यक्रम चल रहा था। लेकिन, इस बार उसने गलती ये कर दी कि उसने लॉ की पढ़ाई करने वाली एक लड़की सं पंगा ले लिया। पीड़ित छात्रा इंदौर के ही गोयल विहार कॉलोनी में अपनी सहेली औऱ भाई के साथ रहकर एलएलबी कर रही थी।

आरोपी सना अपने पुराने पैटर्न पर काम करते हुए पहले पीड़िता से दोस्ती की और फिर लव जिहाद और धर्मान्तरण के लिए दबाव बनाने लगी। उसने पीड़िता से कहा कि अगर वो इस्लाम कबूल करती है तो वो अमीर मुस्लिम घरों में उसका निकाह करवा देगी, जिससे उसे काफी पैसा मिलेगा और उसकी शिक्षा में भी मदद मिलेगी। हालाँकि, पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी, जिसके बाद उसे ट्रेस कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

40 हिन्दू लड़कियों के संपर्क में है सना खान

पूछताछ के दौरान पहले तो आरोपी सना खान टाल-मटोल कर रही थी, लेकिन जब कड़ाई बरती गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वो फिलहाल 40 हिन्दू लड़कियों के संपर्क में है। पुलिस को शक है कि इसी तरह से उसने बाकी की लड़कियों को बरगलाया होगा।

Leave a Reply