Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

मध्यप्रदेश में लव जिहाद,कांग्रेस नेता करीबी मोहम्मद अशरफ मंसूरी बन गया आशु,हिंदू लड़की फंसाई, अब्बा और भाई भी छेड़ते थे…

LOVE JIHAD….

अशरफ मंसूरी ने ‘आशू’ बन हिन्दू लड़की को फाँसा, कार में ही किया बलात्कार: अब्बा-भाई ने भी की अश्लील हरकतें, धक्के देकर घर से निकाला

मध्य प्रदेश के इंदौर से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। यहाँ ‘हेलो’ एप से एक हिन्दू लड़की को अपने जाल में फँसा कर रेप किया गया है। आरोपित का नाम अशरफ मंसूरी है जिसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। अशरफ ने पीड़िता पर इस्लाम कबूल करने का भी दबाव बनाया। फिलहाल फरार चल रहे अशरफ के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की माँग की है। मामले की शिकायत मंगलवार (12 दिसंबर, 2023) को हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला इंदौर के बिजलपुर का है। यहाँ के रहने वाले अशरफ मंसूरी ने ‘हेलो’ ऐप के जरिए साल 2018 में एक हिन्दू लड़की से दोस्ती की थी। शुरुआती बातचीत में अशरफ ने खुद को हिन्दू और अपना नाम आशु बताया था। दोनों के बीच लगभग 1 माह तक चैटिंग हुई। 1 माह बाद अशरफ ने पीड़िता से मिलने की इच्छा जताई। पीड़िता ने भी हामी भर दी। दोनों की मुलाकात खजराना बाईपास पर हुई जहाँ अशरफ अपनी कार से आया था। यहाँ अशरफ ने कार में ही पीड़िता से रेप किया।

जब पीड़िता ने आशु बने अशरफ की इस हरकत का विरोध किया उसने शादी करने का वादा किया। लगभग 8 माह बाद पीड़िता को आशु के मुस्लिम होने की जानकारी हुई तो वह दूरी बनाने लगी। आरोप है कि तब अशरफ ने हाथ की नस काट कर छत से कूदने और आत्महत्या की धमकी देते हुए पीड़िता को अपने पास बुलाया। यहाँ से वो लड़की को नवलखा इलाके में अपनी परिचित किसी अन्य महिला के घर ले गया। अशरफ आत्महत्या करने की धमकी दे कर पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ रेप करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि पिछले 4 माह से अशरफ उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बना रहा था। 8 दिसंबर, 2023 को पीड़िता अशरफ के घर उसकी करतूतों की शिकायत करने पहुँची। आरोप है कि यहाँ अशरफ के अब्बा उस्मान और भाई बुरक़ान ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे 25-25 हजार रुपयों का लालच दे कर मुँह बंद रखने को कहा गया। पैसे लेने से मना करने पर पीड़िता को उस्मान और बुरक़ान ने धक्के मार कर घर से बाहर कर दिया।

आखिरकार पीड़िता ने हिन्दू संगठन के सदस्यों से मदद माँगी। मंगलवार (12 दिसंबर, 2023) को हिन्दू संगठन पीड़िता के साथ थाने पहुँचे और अशरफ मंसूरी पर कड़ी कार्रवाई की माँग करने लगे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अशरफ के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म, एट्रोसिटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होते ही पुलिस ने अशरफ के घर दबिश दी लेकिन वो फरार हो गया। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह राठौर ने आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।

Leave a Reply