Friday, January 17, 2025
Uncategorized

कांग्रेस राज्य में हिंदुओं पर हमले,अनुसूचित जाति, जनजाति,पिछड़े वर्ग पर,साहू समाज को जावेद, अख्तर ने

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सांप्रदायिक तनाव की खबर है। यहाँ अख्तर और जावेद नाम के आरोपितों द्वारा सब्जी विक्रेता प्रकाश साहू की पिटाई के बाद हिन्दू संगठन आक्रोशित हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पीड़ित के पूरे परिवार पर भी हमला किया था। भाजपा ने राज्य सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में कवर्धा बंद का भी एलान किया गया है। अब तक 3 आरोपितों की गिरफ्तारी की सूचना है। घटना शनिवार (19 नवम्बर, 2022) की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना शहर के लोहरा नाका चौक की है। यही वो जगह है जहाँ कुछ दिनों पहले झंडा लगाने के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया था। यहाँ पर प्रकाश साहू अपने परिवार के साथ रहते हैं। वो सब्ज़ी बेच कर गुजर-बसर करते हैं। इस जगह पर पक्की सड़क का निर्माण हो रहा है। इस निर्माण कार्य के लिए गिराए जा रहे मैटेरियल को ठेकेदार सड़क के एक हिस्से में गिरा रहा था। वहाँ मौजूद प्रकाश साहू ने ठेकेदार से सामान थोड़ी दूर गिराने के लिए कहा। इसी के चलते दोनों के बीच बहस होने लगी।

Leave a Reply