Thursday, April 23, 2026
Uncategorized

आतंकवादी मदरसा ध्वस्त: 37 गिरफ्तार मौलवी समेत,जिहादी इस्लामिक आतंकवादी कनेक्शन

अल-कायदा से लिंक वाले एक और मदरसे पर चला बुलडोजर

असम सरकार ने आतंकी कनेक्शन सामने आने पर एक और मदरसे पर बुलडोजर चलवा दिया है। इस मदरसे से जुड़े कुछ संदिग्ध लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

असम सरकार ने बुधवार को अल कायदा से जुड़े एक और मदरसे पर बुलडोजर चलवा दिया है। पुलिस द्वारा जांच में इन शैक्षणिक संस्थानों का लिंक आतंकी गतिविधियों में पाए जाने के बाद सरकार द्वारा इस महीने ध्वस्त किया गया राज्य में यह तीसरा मदरसा है। ये मदरसा बोंगाईगांव ज़िले के कबाईटरी पार्ट- IV गांव में स्थित है। इसके अलावा आतंकी संगठन से लिंक के कारण इमाम और मदरसा शिक्षकों सहित 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

मदरसे से जुड़ा शिक्षक भी गिरफ्तार

जिला प्रशासन ने इस मदरसे को गिराने के लिए आठ बुलडोजर भेजे थे। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने मदरसे के एक शिक्षक मुफ्ती हाफिजुर रहमान को गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर AQIS का सदस्य था। पुलिस ने मंगलवार को मुफ्ती के साथ मदरसे में छापा मारा और कई आपत्तिजनक सामान और लिटरेचर बरामद किया। मुफ्ती हाफिजुर रहमान 2018 में एक शिक्षक के रूप में इस मदरसे से जुड़ा था।

दो मदरसों को ध्वस्त कर चुकी है असम सरकार

इससे पहले असम सरकार ने मोनिका और ग्वालपाड़ा में दो मदरसे को ध्वस्त करवाया था। इन मदरसों पर शिक्षा की आड़ में आतंकी गतिवधियों को बढ़ावा देने का आरोप था।

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कुछ दिनों पहले ये भी जानकारी दी थी कि भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा के कई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया जा चुका है। इसके साथ ही कुछ मस्जिदों और मदरसों से चरमपंथी संगठनों से जुड़े कई कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया जा चुका है

 

Leave a Reply