उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक अब्बू द्वारा अपनी हो बेटियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में बेटियों की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपित अब्बू जाकिर अली पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं बुलंदशहर पुलिस ने मामले में कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
पत्रकार सचिन गुप्ता ने ट्वीट कर इस मामले में जानकारी देते हुए लिखा, “UP के जिला बुलंदशहर में 45 साल के जाकिर अली की 9 बेटियाँ हैं। आज 3 बेटियों ने SSP से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि पिता सारी बेटियों से छेड़छाड़ करते हैं, प्राइवेट पार्ट को छूते हैं, अपने साथ सोने के लिए बाध्य करते हैं। पुलिस ने जाँच शुरू की। #Bulandshahr”
वहीं उनके ट्वीट का संज्ञान लेते हुए बुलंदशहर पुलिस ने भी जवाब दिया है। पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा, “लड़कियों द्वारा पिता पर लगाए गए आरोपों के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्याना पर अभियोग पंजीकृत कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।”
हालाँकि, इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक पत्र वायरल हो रहा है जिसमें उन तीन बेटियों का दावा करते हुए एक शिकायत दर्ज करने की अपील की गई है।.
गंभीरता को देखते हुए हरकत में आई पुलिस ने तुरंत आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही, पुलिस पिता के दोस्त की भी तलाश कर रही है।
सीएम योगी को किया ट्वीट
विरोध करने पर पीटा है आरोपी पिता
इतना ही नहीं, वो अपने साथ सोने के लिए बोलते है। यही नहीं जान से मारने की धमकी देता है। जब हम उनके इस कृत्य का विरोध करते हैं, तो हमें तमंचे की बट से पीटा जाता है। हमारी मां को भी विरोध करने पर पीटा जाता है। वहीं, आरोप की पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसका पति दरिंदा है। मेरे विरोध करने पर आरोपी मुझे भी पीटता है। बड़ी बेटी आठवीं तक पढ़ी है तो छोटी बेटी तीसरी क्लास तक ही पढ़ी है। बेटियों को स्कूल जाने से आरोपी रोकता है।
स्थानीय पुलिस ने नहीं की कोई सुनवाई
पीड़ित युवतियों का कहना है कि वे स्थानीय पुलिस के पास गई थीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फिलहाल सीएम योगी को शिकायत करने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस गांव पहुंची और दोनों बहनों को एसएसपी दफ्तर ले जाया गया। यहां उनकी आपबीती सुनी गई। पुलिस ने तत्काल आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस आरोपी पिता के दोस्त की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस ने उसके घर से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
क्या कहा एसएसपी बुलंदशहर ने
दोनों बहनों और उनकी मां के साथ आरोपी पिता से भी पूछताछ की गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। बुलंदशहर के एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित बेटियों की शिकायत पर सीओ स्तर से जांच हो रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





