Friday, June 20, 2025
Uncategorized

6 साल की बच्ची का रेप मस्जिद में,मोहम्मद महफूज़ ने किया

मस्जिद में बलात्कार…..

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में एक छह साल की बच्ची के साथ मस्जिद परिसर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मेफूज (55) को गिरफ्तार कर लिया है, जो एक मौलवी का पिता है और मस्जिद परिसर में ही रहता था। यह मामला मंगलवार (3 जून 2025) का है।

घटना जिले के शम्स मस्जिद परिसर में हुई, जहां आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर चिक्कबल्लापुर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय पुलिस अधिकारी पी. सुजाता ने बताया, बच्ची की मां ने जब घटना की सूचना दी, तो तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया गया और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में जांच जारी है।

मेफूज मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है और पिछले करीब 20 वर्षों से चिक्कबल्लापुर में रह रहा था। वह सड़क किनारे कपड़े बेचने का काम करता था। मस्जिद समिति ने उसे वर्षों पहले सेवा के बदले में परिसर में एक कमरा रहने के लिए दिया था। वह अपने बेटे सुहेब के साथ वहीं रहता था, जो एक अन्य मस्जिद में मौलवी है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। आरोपी को पकड़ने के बाद भीड़ ने उसकी पिटाई की, जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। लोग मस्जिद समिति से सवाल पूछ रहे हैं कि आरोपी को पवित्र स्थल में रहने की अनुमति किस आधार पर दी गई।

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच को व्यापक किया गया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूटा है। कई लोगों ने धार्मिक स्थल के दुरुपयोग की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply