Thursday, April 30, 2026
Uncategorized

(LIVE VIDEO) कांग्रेस की महिला नेता ने गज़ब किया,गूंगे बहरे युवक पर लगाया,फोन पर अशलील बातें करना जा आरोप

मूकबधिर से बेहरहमी का VIDEO : खंबे से बांधकर बेरहमी से पीटा, कांग्रेस नेत्री पर केस दर्ज

मध्य प्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ इलाके में भोपाल-देवास हाईवे पर महिला द्वारा मूकबधिर युवक को खंभे से बांधकर बेहरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। यही नहीं, महिला द्वारा पिटाई का एक वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल किए जाने के बाद पीड़ित मूकबधिर थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती समझाई। पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सोनकच्छ में एक मूक-बधिर युवक को महिला द्वारा खंबे से बांध कर डंडे से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल सोनकच्छ क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में रहने वाली एक महिला एक मूक-बधिर युवक को इसलिए मार रही है, क्योंकि युवक उसे फोन करके परेशान करता है, जबकि वायरल वीडियो पर लोगों का कहना है कि युवक मूक-बधिर है, तो वह फोन कैसे कर सकता है. फिलहाल पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि अभी पुलिस की ओर से मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

 

 

 

Leave a Reply