किसान नेता राकेश टिकैत को बड़ा झटका लगा है. राकेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह राजेश चौहान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है. राजेश चौहान ने आरोप लगाया कि नरेश टिकैत और राकेश टिकैत राजनीति करने वाले लोग हैं.
दोनों भाईयों को दिखाया बाहर का रास्ता
जानकारी के मुताबिक बीकेयू के नेता राकेश टिकैत से नाराज चल रहे थे. इनकी नाराजगी की खबर मिलते ही राकेश टिकैत शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे थे. लखनऊ पहुंचकर राकेश टिकैत इन नेताओं को मनाने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए. इसके बाद भाकियू के संस्थापक दिवंगत चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के मौके पर रविवार 15 मई को लखनऊ स्थित गन्ना किसान संस्थान में बीकेयू नेताओं की बड़ी बैठक हुई, जिसमें टिकैत बंधुओं के खिलाफ बड़ा फैसला लिया गया. किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे राकेश टिकैत और नरेश टिकैट को बाहर निकाल दिया गया.
राजेश चौहान ने राकेश टिकैत पर लगाया यह आरोप
राकेश टिकैत के गतिविधियों को लेकर बीकेयू के कई सदस्य उनसे नाराज थे. किसान नेताओं का आरोप है कि राकेश टिकैत ने अपने राजनीतिक बयानों से उनके आराजनीतिक संगठकन को राजनीनितिक रूप दे दी. भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राजेश चौहान ने राकेश टिकैट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में एक दल का प्रचार करने के लिए कहा गया था.






