Thursday, August 20, 2026
Uncategorized

300 लड़कियां बेच चुका,अब बहु को भी बेच दिया 80 हज़ार में

UP: ससुर ने 80 हजार रुपये में बेच दिया बहू को, इस तरह खुला राज
80 हजार रुपये में बेच दी इकलौते बेटे की पत्नीउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिस ससुर के पिता का दर्जा दिया जाता है, उसी ने अपनी बेटी समान बहू को रुपये के लालच में आकर 80 हजार में बेच दिया. बेटे को जब इस बात की जानकारी मिली, तो उसके होश उड़ गए. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
80 हजार रुपये में बेच दी इकलौते बेटे की पत्नीये पूरा मामला बाराबंकी के रामनगर तहसील में मल्लापुर गांव का मामला है. यहां के रहने वाले चंद्रराम वर्मा के बेटे प्रिंस की शादी 2019 में असम की रहने वाली लड़की के साथ हुआ था.
80 हजार रुपये में बेच दी इकलौते बेटे की पत्नीप्रिंस की लव मैरिज थी, वह ऑनलाइन ऐप के माध्यम से इस लड़की से पहली बार मिला था. शादी के बाद दोनों खुशहाल जीवन बिता रहे थे. बताया गया है कि प्रिंस अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद में रहने के लिए चला गया, यहां पर वह टैक्सी चलाने का काम करता था.
80 हजार रुपये में बेच दी इकलौते बेटे की पत्नीपैसों के लालच में अंधे ससुर चंद्रराम ने अपने बेटे प्रिंस की पत्नी को 80 हज़ार में बेचने की साजिश रच डाली. उसने प्रिंस की पत्नी को 4 जून को घर बुला लिया और उधर साजिश के तहत रामू गौतम ने गुजरात के युवक साहिल और उनके परिजनों को बाराबंकी बुला लिया, जिसके बाद पूरा सौदा तय हो गया.
80 हजार रुपये में बेच दी इकलौते बेटे की पत्नी

उधर जब प्रिंस को अपने जीजा से इस बारे में जानकारी मिली, तो वह पांच जून को घर वापस आ गया. घर पर न तो पत्नी थी और नाहीं उसके पिता का कोई अता पता था, जिसके बाद उसने पिता के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी.

एडिशनल एसपी अवधेश सिंह के निर्देश पर हरकत में आई महिला थाना प्रभारी शकुंतला उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर से महिला को बरामद कर शादी करने आए युवक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया

Leave a Reply