बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के विधानपार्षद पर अप्राकृतिक यौनाचार की कोशिश का आरोप लगने के बाद सियासी सनसनी मच गई है। आरजेडी एमएलसी पर ये आरोप उन्हीं के क्षेत्र के युवक ने लगाया है।
पटना: 30 साल के एक शख्स ने आरजेडी (RJD Latest News) के एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी (Rambali Singh Chandravanshi RJD MLC) पर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रविवार सुबह पटना (Bihar News) के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सचिवालय के थानेदार सीपी गुप्ता ने कहा कि वह व्यक्ति अरवल जिले के सोनभद्र का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक ‘मामले में आगे की कार्रवाई करने से पहले आरोपों की जांच करेगी। उस व्यक्ति ने कहा कि वह शुक्रवार रात एमएलसी के साथ उसी कमरे में रहा, जब रामबली ने कथित तौर पर उसके साथ शारीरिक संपर्क बनाने का प्रयास किया
पटना. बिहार के एक एमएलसी यानी विधान पार्षद पर 30 साल के युवक ने यौनाचार (Sexual Assault) करने की कोशिश का आरोप लगाया है. युवक ने जब अश्लील और गलत हरकत करने का विरोध किया तो उसकी पिटाई भी की गई. इस मामले को लेकर पीड़ित की ओर से सचिवालय थाने में एमएलसी (MLC Physical Assault Case) के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है. सचिवालय थाना प्रभारी चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि युवक द्वारा दी गई लिखित शिकायत में लगाये गये आरोपों की जांच की जा रही है.
जांच में आरोपों की सत्यता सामने आने और साक्ष्य मिलने पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. थाने में दी गई लिखित शिकायत में युवक ने इस बात की जानकारी दी है कि पिछले 4 फरवरी को सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वह अपने तीन साथियों के साथ एमएलसी के आवास पर पहुंचा था. रात होने पर एमएलसी ने तीनों को अपने ही आवास पर रात्रि विश्राम करने के लिए रोक लिया.
एमएलसी ने दो युवकों को आवास के नीचे के कमरे में सोने के लिए भेज दिया जबकि मुझे अपने कमरे में सोने को कहा. सोने के दौरान रात में एमएलसी ने यौनाचार की नीयत से मेरे साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी. जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मेरी पिटाई की. किसी तरह से मैं कमरे से बाहर आया और अपने साथियों के साथ जान बचाकर मैं भाग निकला. इस मामले में एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि युवक के आरोपों को पटना पुलिस ने गंभीरता से लिया है.





