कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। जिसके ठीक एक दिन बाद यानी शुक्रवार को अब उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी कोरोना महामारी की चपेट में आ गईं हैं। इसकी जानकारी खुद प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से जानकारी साझा की हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वो सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। इसी बीच एक तरफ जहां सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी के कोरोना के चपेट में आने के बाद से पार्टी के नेता उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे प्रवर्तन निदेशालय यानी द्वारा गांधी परिवार पर हो रहे एक्शन को जोड़कर देख रहे है।
दरअसल, ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन जारी किया था। ईडी ने मामले में राहुल गांधी को 2 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था, जबकि सोनिया गांधी को 8 जून को हाजिर होने के लिए बुलाया था। लेकिन सोनिया गांधी के कोराना पॉजिटिव होने के चलते और राहुल गांधी विदेश में होने की वजह से तय वक्त में नहीं आए। जिसके बाद ईडी ने शुक्रवार को एक बार फिर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नया समन जारी किया है। नए समन के मुताबिक, राहुल गांधी को 13 जून को ईडी के समक्ष पेश होना पड़ेगा। अब ऐसे में ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल पर हुई कार्रवाई को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने ये आंदेशा जता रहे है कि अगला नंबर अब प्रियंका गांधी का हो सकता है।
लोगों की प्रतिक्रिया-
कुछ यूजर्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है। वही कुछ लोग प्रियंका गांधी पर तंज कस रहे है। अरूण नाम के यूजर ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, ”आप को तो नोटिस मिला नहीं था फिर कोरोना क्यों कर लिया?”






