Saturday, February 7, 2026
Uncategorized

बेगम नूरजहां अब जाएंगी जेल बुढ़ापे में,बेटे आमिर खान,दानिश खान विदेश में,यहां भर दिया फर्जी फार्म,नकली दस्तखत

यूपी के रामपुर में पहली बार फर्जी जानकारी पर FIR, नूरजहाँ ने विदेशी बेटों के नाम से भरा फर्जी फॉर्म

उत्तर प्रदेश के रामपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) के दौरान गलत जानकारी देकर फॉर्म जमा करने के मामले में FIR दर्ज की गई है। दावा किया जा रहा है कि यह देश में इस तरह केस दर्ज किए जाने का पहला मामला है। इस कदम को मतदाता सूची संशोधन अभियान की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन की कड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

विदेश में रहने वाले बेटों के नाम पर अम्मी नूरजहाँ ने भरा फर्जी फॉर्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नूरजहाँ और उसके दो बेटों आमिर खान (दुबई निवासी) और दानिश खान (कुवैत निवासी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों बेटे लंबे समय से विदेश में रहते हैं लेकिन फिर भी उनके नाम से मतदाता गणना प्रपत्र जमा करवाए गए। फॉर्म की जाँच और डिजिटाइजेशन के दौरान BLO को साइन और जानकारी संदिग्ध मिली, जिसके बाद मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आया।

नूरजहाँ ने जानबूझकर भरा फॉर्म
जिला प्रशासन की जाँच में यह स्पष्ट हो गया कि फॉर्म स्वयं मतदाता की ओर से नहीं बल्कि उनकी अम्मी नूरजहाँ ने जानबूझकर भरा था और हस्ताक्षर भी जाली किए गए थे। इस आधार पर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा, “यह मामला निर्वाचन नियमों का गंभीर उल्लंघन है और इसलिए कानूनी कार्रवाई की गई है।”

प्रशासन की चेतावनी: गलत जानकारी पर कठोर कार्रवाई, दिए आवश्यक निर्देश
. यदि किसी मतदाता का नाम दो स्थानों पर दर्ज है, तो वह फॉर्म केवल उसी स्थान पर भरे जहाँ वह वास्तविक रूप से निवास करता है।

. निवास स्थान से भिन्न किसी अन्य स्थान से प्रपत्र भरना, गलत जानकारी देना या तथ्य छिपाना दंडनीय है।

Leave a Reply