Wednesday, January 14, 2026
Uncategorized

मुसलमान वोटो को बाप की जागीर मानने वाली, कांग्रेस की सुलगा दी नए गठबंधन ने, राहुल सोनिया की नींद उड़ी

बंगाल में बाबरी की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, कहा- 135 सीटों पर उतारेंगे अपने उम्मीदवार

तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) से निकाले गए हुमायूं कबीर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह 22 दिसंबर 2025 को अपनी नई पार्टी बनाएँगे और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ गठबंधन करेंगे। यह बयान उन्होंने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखने के एक दिन बाद दिया है।

उन्होंने दावा किया कि मस्जिद के नींव रखने के कार्यक्रम में करीब 8 लाख लोग शामिल हुए और बिना पुलिस की मदद के कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। हुमायूं कबीर ने बाबरी के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर मदद मिलने की बात कही और कहा कि भारत के मुस्लिमों के पास काफी पैसा है और वे इस निर्माण में आर्थिक सहयोग करेंगे।

इस दौरान उन्होंने भाजपा और तृणमूल पर तीखा हमला बोला। उनका कहना है कि वे बंगाल में भाजपा को सत्ता में नहीं आने देंगे और तृणमूल कॉन्ग्रेस भी अगली सरकार नहीं बना पाएगी।

उन्होंने बताया कि उनकी नई पार्टी बंगाल विधानसभा चुनाव में 135 उम्मीदवार उतारेगी और वह खुद को चुनाव का बड़ा गेमचेंजर मानते हैं। कबीर ने कहा कि वह AIMIM से संपर्क में हैं और ओवैसी से इस बारे में बात भी हो चुकी है।

Leave a Reply