Tuesday, April 14, 2026
Uncategorized

टाकीज खाली,पीवीआर घाटे में,इनॉक्स को नुकसान,फिर भी ब्रह्मास्त्र की कमाई कैसे,जानिए सबसे बड़ा बालीवुड घोटाला

काफी बड़ी स्टारकास्ट के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र ( Brahmastra) वीकेंड पर अच्छी कमाई करती दिखी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म अपनी रिलीज के दो दिन पूरे कर चुकी है। पहले दिन इस फिल्म को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। 410 करोड़ की इस भारी भरकम बजट वाली फिल्म में अयान मुखर्जी की 11 साल की मेहनत है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कमाई ने शुक्रवार को वर्ल्डवाइड 75 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। दूसरे दिन भी फिल्म ने जमकर कमाई की है। दूसरे दिन फिल्म द्वारा 85 करोड़ रुपये की कमाई करने का अनुमान है। भले ही ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हो, लेकिन इससे पीवीआर (PVR) और आईनॉक्स (Inox) को 800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

दोनों कंपनियों को करीब 800 करोड़ का नुकसान
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पीवीआर और आईनॉक्स के बाजार पूंजीकरण में कुल 800 करोड़ रुपये (लगभग) की गिरावट आई। जिस दिन ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई, उस दिन इन दोनों कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज हुई। ये दोनों ही मूवी थिएटर चेन्स हैं। शुक्रवार को पीवीआर लिमिटेड का शेयर (PVR Share Price) 5.27 फीसदी या 101.95 रुपये की गिरावट के साथ 1834.15 पर बंद हुआ था। इस गिरावट से कंपनी का एम-कैप घटकर 11,204 करोड़ पर आ गया।

आईनॉक्स के शेयर में भी बड़ी गिरावट
वहीं, आईनॉक्स का शेयर (Inox Share Price) शुक्रवार को 4.94 फीसदी या 25.70 रुपये गिरकर 494.40 पर बंद हुआ। इस गिरावट से कंपनी का एमकैप घटकर 6,048.44 करोड़ पर आ गया। ब्रह्मास्त्र की रिलीज के दिन ही इस मूवी के बारे में काफी नेगेटिव रिव्यू देखने को मिले थे। फिल्म की अच्छी-खासी एडवांस बुकिंग के बावजूद ये रिव्यू देखे गए। इसके चलते निवेशकों का इस फिल्म से भरोसा कम हुआ और उन्होंने पीवीआर और आईनॉक्स के शेयरों की बिकवाली की

B rahmastra बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है भारत की सबसे बड़ी हेराफेरी, कंगना रनौत ने ट्वीट कर बताई असलियत

 

ब्रह्मास्त्र को लोग देख नहीं रहे हैं, लेकिन कमाई बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर बायकॉट  कर रहे लोग इसके कलेक्शन को फेक बता रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक अयान मुखर्जी की फिल्म ने जोरदार शुरुआत की और दूसरे दिन शनिवार को दुनिया भर में ₹85 करोड़ की कमाई की। इसका मतलब है, फिल्म ने दो दिनों में दुनिया भर में अपनी कुल कमाई 160 करोड़ कर ली है।  हिंदी बेल्ट ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, वहीं डब किए गए वर्जन शनिवार को तमिलनाडु में रिकॉर्ड  बनाने वाली फिल्म के मैनेजमेंट पर लोग आश्चर्यचकित हैं। देखें इसे कंगना रनौत ने किस आधार पर इसे फेक बताया है…

कंगना रनौत ने रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में कॉमेन्ट करते हुए दावा किया है कि बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में हेरफेर किया जा रहा है।

ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस के नतीजों पर बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है। ब्रह्मास्त्र के लिए बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन पर उन्होंने भारी आश्चर्य जताया है।

Image: Ayan Mukerji/Instagram

रविवार को, धाकड़ एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक ट्वीट का रिप्लाई दिया। लेखक और निर्देशक एरे मृदुला कैथर ( Eray Mridula Cather ) ने ब्रह्मास्त्र के कलेक्शन को फेक बताते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया था और कंगना ने इसे रीपोस्ट किया था।

कंगना ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें लिखा है, ‘इसलिए, कुछ ट्रेड एनालिस्ट #Brahmastra BO के आंकड़े नहीं दे रहे हैं, क्योंकि ये पूरी तरह से हेर-फेर कर रहे हैं। जो लोग फर्जी बीओ आंकड़ों के साथ मजाक कर रहे हैं, उन्हें मोटी तनख्वाह दी जाती है। यह हेरफेर संभवत: भारत का अब तक का सबसे बड़ा है, जिसमें 60-70 प्रतिशत से अधिक नकली आंकड़े हैं। यह सिर्फ अहंकार नहीं है, यह कोक-अहंकार है!” कंगना ने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, Wow, that’s a new low… 70 percent.”।

उसके बाद, कंगना ने फिल्म की नेगेटिव रिव्यू का जवाब देते हुए कहा, “ऐसा तब होता है जब आप झूठ को फैलाने की कोशिश करते हैं।” उसने यह भी कहा कि जो कोई भी अयान को जीनियस के रूप में बताता है उसे तुरंत जेल में डाल देना चाहिए।

भारत में 37 करोड़ रुपये से डेब्यू करने के बाद ब्रह्मास्त्र ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल दो दिनों में 76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन (Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Amitabh Bachchan, Mouni Roy, and Nagarjuna) मुख्य भूमिका में हैं।

 

फिल्म में बॉलीवुड सितारे दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान ( Deepika Padukone, Shah Rukh Khan ) और कुछ और फेमस कलाकार हैं।

ब्रह्मास्त्र के सह-निर्माता करण जौहर ( co-producer of Brahmastra, Karan Johar) ने दावा किया कि फिल्म का पहला वीकेंड वर्ल्डवाइड ग्रॉस 75 करोड़ था।

Leave a Reply