Sunday, March 23, 2025
Uncategorized

नही बाज आ रहा केजरीवाल, हारने के बाद भी धोखधड़ी जारी,मुख्यमंत्री पद का ट्विटर अकाउंट खाने में लगा

नही सुधरेगा

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सरकारी सोशल मीडिया हैंडल से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल ‘@CMODelhi’ को कथित रूप से बदलकर ‘@KejriwalAtWork’ कर दिया गया था। इस मामले में अब मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया कंपनी एक्स को ईमेल लिखकर शिकायत दर्ज कराई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा एक्स को भेजे गए ईमेल में कहा गया है कि उनके आधिकारिक अकाउंट का नाम बदले जाने के बाद ‘@CMODelhi’ उपयोग के लिए उपलब्ध हो गया था। इसी दौरान किसी ने इस नाम से एक पैरोडी अकाउंट बना लिया। अब मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स से अनुरोध किया है कि वह इस फर्जी अकाउंट को बंद कर उनके आधिकारिक हैंडल को पुनः बहाल करे। साथ ही, उन्होंने मांग की है कि ‘@CMODelhi’ वाले अकाउंट का आईडी और पासवर्ड उन्हें सौंपा जाए ताकि इसका कोई दुरुपयोग न हो।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से काफी पहले ही इस्तीफा दे दिया था, उसके बाद आतिशी मार्लेना कुछ महीनों के लिए मुख्यमंत्री बनी थीं। अब तो केजरीवाल विधायक भी नहीं रहे। ऐसे में मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल में बदलाव किया जाना संदेह पैदा करता है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या दिल्ली सचिवालय में अब भी केजरीवाल के कुछ वफादार लोग मौजूद हैं, जो ऐसे कामों में उनका साथ दे रहे हैं? या फिर यह केवल भाजपा का आरोप भर है? इसका स्पष्ट खुलासा तो जांच के बाद ही हो पाएगा।

भाजपा का कहना है कि केजरीवाल ने पहले मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट का नाम बदला और फिर कुछ ही घंटों में इसे पूरी तरह डिलीट कर दिया। वर्तमान में ‘@CMODelhi’ ट्विटर अकाउंट नहीं दिख रहा है। वहीं, एक्स कंपनी की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। सामान्यत: किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री का आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट उस पद पर आसीन व्यक्ति का होता है, न कि किसी विशेष नेता का निजी अकाउंट। जब कोई नया मुख्यमंत्री पद ग्रहण करता है, तो सरकारी सोशल मीडिया अकाउंट को उसी के अनुसार अपडेट कर दिया जाता है।

उदाहरण के लिए, प्रधानमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ‘@PMOIndia’ किसी विशेष व्यक्ति का नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद से जुड़ा होता है। ऐसे में यदि ‘@CMODelhi’ को निजी उपयोग में लेने की कोशिश की गई, तो यह गंभीर मामला बन सकता है। दिल्ली में हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए, जिसमें भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। AAP को इस चुनाव में 22 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाने की स्थिति में है। हालांकि, भाजपा ने अब तक दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की है।

फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। अगर यह साबित होता है कि किसी ने जानबूझकर सरकारी सोशल मीडिया अकाउंट से छेड़छाड़ की है, तो यह एक गंभीर अपराध माना जा सकता है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीति और गरमाने की संभावना है। अब देखना होगा कि इस मामले पर एक्स की ओर से क्या प्रति

Leave a Reply