Saturday, April 25, 2026
Uncategorized

BREAKING NEWS : 43 मंत्री लेंगे शपथ,28 नही, पुराने मंत्रियों के इस्तीफे भी

मोदी सरकार के आज शाम होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। पीएम मोदी के आवास पर मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नेता पहुंच चुके हैं। पीएम आवास पर पहुंचने वालों में भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, सांसद सुनीता दुग्गल, उत्तराखंड से अजय भट्ट, महाराष्ट्र से सांसद और वरिष्ठ नेता मानिकराव राव गावित की बेटी हिना गावित, गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे, पुरुषोत्तम रूपाला, सांसद कपिल पाटिल, अजय मिश्रा और नारायण राणे शामिल हैं।

सहयोगी दलों के नेता भी पहुंचे
इन नेताओं के अलावा सहयोगी दलों से पीएम मोदी के आवास पर मौजूद नेताओं में जदयू से आरसीपी सिंह, अपना दल की अनुप्रिया पटेल, एलजेपी से पशुपति पारस मौजूद हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भूपेंद्र यादव के साथ ही नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी, शोभा करंदलाजे और अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में अनुराग ठाकुर और जी. किशनरेड्डी का प्रमोशन हो सकता है।

इन नामों पर सस्पेंस बरकरार
पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार में संभावित माने जा रहे कुछ नामों पर सस्पेंस बना हुआ है। मंत्रिमंडल में शामिल होने के प्रबल दावेदार माने जा रहे सुशील कुमार मोदी के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं, जदयू नेता लल्लन सिंह के नाम भी इसमें शामिल हैं। ये दोनों नेता अभी पटना में ही मौजूद हैं। ऐसे में आज शाम को होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में इनके शामिल होने को लेकर संदेह बना हुआ है। वरुण गांधी के नाम की मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा थी लेकिन पीएम आवास पर मौजूद नेताओं में वह भी अभी शामिल नहीं हैं।

 

पीएम से मिलने वाले नेता

ज्योतिरादित्य सिंधिया

सर्बानंद सोनेवाल

पुरुषोत्तम रूपाला

नारायण राणे

हिना गावित

प्रीतम मुंडे

कपिल पाटिल

सुनीता दुग्गल

शोभा करंदलाजे

बीएल वर्मा

अजय भट्ट

अनिल बलूनी

आरसीपी सिंह

पशुपति पारस

अनुप्रिया पटेल

मीनाक्षी लेखी

अनुराग ठाकुर

जी. किशन रेड्डी

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल और विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस बीच मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को कैबिनेट से हटा दिया गया है। उन्हें लंबे समय से बीमार होने के चलते हटाया गया है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी से इस्तीफा मांगा गया है। इसके अलावा श्रम मंत्री संतोष गंगवार से भी इस्तीफा लिया गया है। यही नहीं सदानंद गौड़ा का भी पत्ता कटने की चर्चाएं चल रही हैं।
शाम छह बजे मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा। मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 19 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की संख्या 53 से बढ़़कर 72 हो जाएगी। कैबिनेट फेरबदल में कुछ मंत्रियों का कद भी बढ़ाया जा सकता है। इनमें प्रमुख नाम नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी चल रहा है।
इस बीच लोजपा नेता पशुपति कुमार पारस भी पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर पहुंचे हैं। इससे माना जा रहा है कि उन्हें कैबिनेट में जगह मिल सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह चिराग पासवान के लिए करारा झटका होगा, जो लोजपा में टूट को रोकने के लिए बीजेपी से मदद तक की अपील कर चुके हैं। दरअसल, मोदी कैबिनेट फिलहाल 53 मंत्री शामिल हैं, जबकि उसमें अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। इस तरह से देखा जाए तो पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में अभी 28 और मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

Leave a Reply