Sunday, May 3, 2026
Uncategorized

प्रसिद्ध अस्पताल का निहायत हरा…. डाक्टर पकड़ाया, 4महीने से नर्स के पीछे पड़ा,रात का डिनर कर लो

नर्स को डेट पर चलने के लिए तंग करना एक डॉक्टर को भारी पड़ गया. पुलिस ने सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल के डॉक्टर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है. मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीकेएस अस्पताल से जुड़ा है. यहां के एक चिकित्सक पर नर्स को तंग करने व उससे संबंध का दबाव बनाने, छेड़छाड़ करने का संगीन आरोप लगा है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीकेएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर को गोलबजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नेफ्रोलॉजी विभाग में कार्यरत चिकित्सक पर स्टाफ नर्स से छड़छाड़  महंगा पड़ा है. पुलिस के मुताबिक डायलिसिस विभाग के एचओडी डॉ विकास सिंह कई माह से अपने स्टाफ नर्स को तंग कर रहा था. नर्स के लाख मना करने के बाद डॉक्टर उसे परेशान कर रहा था. नर्स से संबंध बनाने उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. इतना ही नहीं विकास सिंह लगातार वाट्सएप व अन्य एप से भी अभद्र मैसेज करता था.

शिकायत के मुताबिक डॉक्टर नर्स को डेट पर जाने के लिए बार बार दबाव बना रहा था. परेशान नर्स ने इसकी शिकायत गोलबजार थाना में की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिकायत के बाद बीते सोमवार की शाम को डॉ विकास सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

चार माह से  कर रहा था प्रताड़ित
पुलिस के मुताबिक पीड़िता जब चार माह पूर्व डीकेएस अस्पताल नियुक्ति के लिए गई थी. उसी दिन से डॉक्टर विकास उसपर गलत नियत रखता था. नियुक्ति निदांक से लेकर लगातर दबाव बना रहा था. पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी है कि कई ऐसी स्टॉफ है जिनको लगातार छेड़छाड़ किया जाता है, मगर बदनाम होनें के  भय से कोई आगे नहीं आ रहा था. इससे डॉक्टर का हौसला और बढ़ता गया. मुझे कई बार तंग किया गया.

Leave a Reply