उस्मान चौधरी ने तीन दशक पूर्व अपने नाम की कॉलोनी बसानी शुरू की थी। अब तक करीब चार सौ मकान बन चुके हैं।
अवैध ढंग से कब्जा की गई भूमि पर बड़ी-बड़ी इमारतें, मार्केट और धार्मिक स्थल बनाने और रिश्तेदारों को बसाकर अपराधिक गतिविधियां चला रहे दबंग लोगों के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर और तेज गति से दौड़ने लगा। गुरुवार को गाजियाबाद के उस्मान गढ़ी में तालाब की भूमि पर अवैध ढंग से कब्जा कर बनाए गए मकानों को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर तोड़ डाला। ये मकान समाजवादी पार्टी के नेता उस्मान चौधरी ने बनवाए थे।
सपा नेता पर आरोप है कि उसने तीन दशक पहले 1990 में 60 बीघा तालाब पर कब्जा कर अपने नाम से उस्मान गढ़ी कालोनी बसा दी थी। और उस पर अपने रिश्तेदारों को बसा दिया तथा अन्य लोगों को भी बेच दिया। अब तक करीब चार सौ मकान बन चुके हैं। और ढाई हजार लोग रह रहे हैं। मकान देते समय उसने कई लोगों से किस्तों में पैसे लिए थे।
उस्मान पर मसूरी थाने में जमीन कब्जाने, घर में घुसकर मारपीट करने और डकैती के मुकदमे भी दर्ज हैं। आरोपी को भूमाफिया घोषित करने की संस्तुति की गई है। वह जेल भी जा चुका है। कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम विनय कुमार सिंह, तहसीलदार विजय कुमार मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।





