आर्यन खान ड्रग केस के बाद चर्चा में आए एनसीपी नेता व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रवर्तन निदेशायल की टीम ने बुधवार सुबह नवाब मलिक के घर पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि, सुबह सात बजे ईडी की टीम उनके घर पहुंची और आठ बजे से उनसे पूछताछ जारी है। सूत्रों के मुताबिक, हवाला मामले में ईडी द्वारा जुटाए गए सबूतों में मलिक का नाम सबसे पहले आया था।
नवंबर, 2021 में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक को लेकर खुलासा किया था। फडणवीस ने कहा था कि नवाब मलिक ने मुंबई में दाऊद के करीबियों से जमीन खरीदी थी। इसमें एक मुंबई बम धमाकों में शामिल था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बम धमाकों में उम्र कैद की सजा काट रहे शहा वली खान और हसीना पारकर के करीबी सलीम पटेल के साथ नवाब मलिक के व्यवसायिक संबंध हैं।
फडणवीस ने आरोप लगाया था कि कि सलीम पटेल के पावर ऑफ अटॉर्नी वाली कुर्ला में तीन एकड़ जमीन सॉलिडस नाम की कंपनी को बेची गई थी, जो नवाब मलिक की कंपनी है। यह कंपनी शहा वली खान के माध्यम से खरीदी गई थी। उन्होंने कहा कि जब जमीन का सौदा 2003 में हुआ तब भी नवाब मलिक मंत्री थी। 2019 में उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। फडणवीस ने कहा था कि, नवाब मलिक और उनके रिश्तेदारों की कुल पांच ऐसी प्रॉपर्टी पकड़ी हैं, जिसमें चार का संबंध अंडरवर्ल्ड से है।
प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को माफिया सरगना दाउद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को महाराष्ट्र की ठाणे जेल से गिरफ्तार किया था। ईडी ने दाउद और उसके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया है। इकबाल कासकर से इसी मामले में पूछताछ जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इकबाल कासकर ने नवाब मलिक का नाम भी लिया था, जिसके बाद ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। इससे पहले ईडी ने विशेष कोर्ट में कहा कि इकबाल कासकर अपने भाई दाऊद इब्राहिम की वैश्विक आतंकवादी की छवि का इस्तेमाल कर सेलिब्रिटीज और बिल्डरों से फिरौती वसूलता था।
इस्लामिक आतंकी दाउद इब्राहिम, जो भारत को तबाह करने के सपने देखता है, जिसने मुंबई में बम धमाके करा सैकड़ों भारतीयों की जानें ली, एनसीपी नेता नवाब मलिक तथा महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक का उस दाउद इब्राहिम के साथ कनेक्शन सामने आया है. इसी को लेकर नवाब मलिक पर ईडी का शिकंजा कसता नजर आ रहा है.
खबर के मुताबिक़, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक से मुंबई स्थित प्रवर्थन निदेशालय ED के दफ्तर में पूछताछ जारी है. बीते साल नवंबर में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाए थे कि मलिक ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जमीनें खरीदी हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया था की प्रॉपर्टी मुंबई धमाके में शामिल रहे आरोपियों की हैं. ईडी की टीम बुधवार सुबह मलिक के आवास पर पहुंची थी और उन्हें उठा ले गई.
प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक़, ईडी के अधिकारी नवाब मलिक से दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ कर रहे हैं. आपको बता दें कि इस मामले में कुछ दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने दाऊद के छोटे भाई इकबाल कासकर को ठाणे की जेल से अपनी हिरासत में लिया था.
सूत्रों की मानें तो इकबाल कासकर ने ईडी की पूछताछ में नवाब मलिक का नाम लिया था, जिसके बाद ईडी के अधिकारी नवाब मलिक को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय ले गए. सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे ईडी की टीम नवाब मलिक के घर गयी थी, जिसके बाद सुबह पौने आठ बजे से उनसे पूछताछ की जा रही है.
बीजेपी के विधायक और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने आज सुबह नवाब मलिक को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि आशा है सभी को पता होगा कि नवाब मलिक को ईडी ऑफिस पूछताछ के लिए लाया गया है. यह पूछताछ दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही है. उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि उसे हीरो बनाना बंद करें. यह देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मसला है. दाऊद एक मोस्ट वांटेड क्रिमिनल है और नवाब मलिक गद्दार.





