Tuesday, May 5, 2026
Uncategorized

दिग्विजय सिंह को नही समझता टिप्पणी लायक भी:ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सांसद व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। ग्वालियर में एक सवाल के जबाव में कहा कि मैंने पिछले 15-20 साल से दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी करना बंद कर दिया है। इतना ही नहीं तंज कसते हुए कहा कि अब तो दिग्विजय सिंह पर जनता ने भी टिप्पणी करना बंद कर दिया है।

उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे हैं। वे कल शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केंद्र सरकार के गुणगान करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व विकास का है, उसी दिशा में हम लोग काम कर रहे हैं, उसी के तहत ग्वालियर आया हूं, ग्वालियर के विकास के लिए काम कर रहा हूं।

दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि उनपर मैंने टिप्पणी करना 15- 20 साल से बंद कर दिया है, अब तो उनके बयानों पर जनता ने भी टिप्पणी करना बंद कर दिया है। सिंधिया ने नैरोगेज ट्रेन के डिब्बे और इंजन की नीलामी को लेकर कहा कि मैंने रेल मंत्री को पत्र लिखा है, मैं चाहता हूं, जब तक डिब्बों ओर इंजन पर निर्णय नहीं हो जाता है, तब तक उसकी नीलामी नहीं हो।

Leave a Reply