LeT के माई-बाप पर धुरंधर अटैक, कौन है अस्पताल में तड़प रहा भारत का ये दुश्मन?
लश्कर के माई-बाप को गोलियों से छलनी कर गया ‘धुरंधर’, कौन है अस्पलात में तड़प रहा भारत का ये दुश्मन?
पाकिस्तान में इन दिनों ‘अज्ञात हमलावरों’ का खौफ फैला है, यहां पर आतंकवादी ठीक वैसे ही टपकाए जा रहे हैं जैसे ‘धुरंधर’ फिल्म में दिखाया गया था. लेटेस्ट घटना में लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक और हाफिज सईद के सबसे भरोसेमंद साथी आमिर हमजा को लाहौर में गोलियों से छलनी कर दिया गया है. लश्कर की नींव रखने और भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला ये आतंकी एक दफ्तर से बाहर निकलते ही ‘धुरंधर’ हमलावरों का निशाना बन गया.
लाहौर: पाकिस्तान की सुरक्षित पनाहगाहों में छिपे आतंकियों के लिए मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में सामने आया मामला लाहौर का है, जहां लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के माई-बाप कहे जाने वाले आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से छलनी कर दिया है, जो हाफिज सईद के सबसे करीबी सिपहसालार भी है. बताया जा रहा है कि एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर किसी अज्ञात ‘धुरंधरों’ ने इस आतंकी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. फिलहाल हमजा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमजा जैसे ही लाहौर में एक न्यूज चैनल के दफ्तर से बाहर निकला, पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसा दीं. हमलावर इतने ‘धुरंधर’ थे कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद वे वारदात को अंजाम देकर गायब हो गए.
कौन था आमिर हमजा?
आमिर हमजा कोई साधारण आतंकी नहीं है. उसने 1980 के दशक के मध्य में हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा की बुनियाद रखी थी. हमजा को लश्कर का मुख्य प्रचारक माना जाता था. वो संगठन की पत्रिका ‘मजल्लाह अल-दावा’ का संस्थापक संपादक था और अपनी किताबों और जहरीले भाषणों के जरिए युवाओं को ‘जिहाद’ के नाम पर भड़काता था. लश्कर के लिए पैसा जुटाने और नए आतंकियों की भर्ती करने में इसकी भूमिका सबसे अहम थी.
भारत के खिलाफ रचीं कई आतंकी साजिशें
♦¦






