Tuesday, May 5, 2026
Uncategorized

हिजाब मामले में लपेटा, सलमान खान को आमिर खान को और तुर्की की सरकार को,सोशल मीडिया के जिहादियों ने

‘अल्लाहु अकबर’ वाली हिजाब गर्ल को सलमान और आमिर खान ने दिए ₹5 करोड़’: वायरल खबर की पड़ताल

कर्नाटक के उडुपी जिले के पीयू कॉलेज से शुरू हुए बुर्का विवाद (Burqa/Hijab Controversy) के बीच अब ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाकर सोशल मीडिया पर फेमस हुई मुस्लिम युवती मुस्कान खान की असदुद्दीन ओवैसी समेत कई पार्टियों ने उसका समर्थन करते हुए उसे ‘बहादुर’ घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर तो कट्टरपंथियों ने उस हाथों हाथ लिया। जमकर उसकी तारीफों के पुलिस बाँधे जा रहे हैं। इस बीच एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और आमिर खान ने इस लड़की की बहादुरी को सलाम करते हुए उसे पाँच करोड़ रुपए दिए हैं।

अफवाह ऐसी है कि कहा जा रहा है कि मुस्कान खान को 3 करोड़ रुपए सलमान और आमिर खान मिलकर दिए हैं, जबकि 2 करोड़ रुपए तुर्की की सरकार उसे देगी।

ट्विटर पर जाहिद (@Xahidpk) नाम के ट्विटर यूजर ने दावा किया कि सलमान खान ने हिजाब गर्ल मुस्कान खान को 3 करोड़ रुपए दिए हैं।

इसी तरह का दावा एक अन्य यूजर निजाम खान ने भी किया। जिसमें इस बात का दावा किया गया है कि सलमान खान ने मुस्कान खान को पाँच करोड़ रुपए दिए हैं। यूजर ने एक ‘कहानी सेंटर’ नाम के यूट्यूब चैनल का लिंक भी शेयर किया, जिसमें इसी तरह के दावे किए गए थे। इसके वीडियो को देखने पर पता चलता है कि ये किसी मुस्लिम व्यक्ति का चैनल हो सकता है। इसके 7 लाख से अधिक सबस्क्राइबर भी हैं। वीडियो पर इस्लामवादियों ने कमेंट करल मुस्कान खान का समर्थन किया है।

इसी तरह का झूठ कश्मीर टुडे नाम के यूजर ने भी फैलाया और दावा किया कि मुस्कान खान को एक्टर ने 3 करोड़ रुपए दिए हैं।

हालाँकि, कश्मीर टुडे के पोस्ट पर कमेंट कर बहरुनिशा नाम की यूजर ने ‘फेक’ करार दिया।

साभार: कश्मीर टुडे

फेक है ये खबर

हालाँकि, सच ये नहीं है। अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने वाली लड़की मुस्कान खान को सलमान खान या तुर्की की सरकार ने कोई पैसा नही दिया है। ‘फैक्टली’ ने अपनी रिसर्च में इसे ‘फेक’ करार दिया है।

साभार: फैक्टली

इसी तरह से koimoi.com ने भी इस खबर का खंडन किया है।

साभार: कोईमोई.कॉम

हालाँकि, कॉन्ग्रेस का दोमुँहा चेहरा जरूर सामने आया है। मुंबई के बांद्रा से कॉन्ग्रेस विधायक ज़ीशान सिद्दीकी ने भी मांड्या शहर में मुस्कान के घर जाकर मुलाकात की थी और उसे आईफोन और स्मार्टवॉच भी गिफ्ट किया है। इसके अलावा जमीयत ए उलेमा ए हिंद ने भी मुस्कान को पाँच लाख का डीडी दी थी।

Leave a Reply