फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर बंगाल और बिहार की लड़कियों को बनाता था बेवकुफ
शादी के बाद रुपये गहने लेकर हो जाता था नौ दो ग्यारह
सन्मार्ग संवाददाता
मुर्शिदाबाद : उम्र 28 साल और कंधों पर जिम्मेदारियां 24 पत्नियों की। यहां ऐसे रोमियो की बात हो रही है जिसका काम शादी से ज्यादा लड़कियों का इस्तेमाल कर ससुराल से रुपये और गहने लेकर नौ दो ग्यारह होना था। फिलहाल अभियुक्त पुलिस के शिकंजे में है। उसका नाम असाबुल मोल्ला है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सागरदीघी के बलिया की एक युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि उसका पति शादी के कुछ दिन बाद ही उसके सोने के जेवर लेकर फरार हो गया है।
वहीं शिकायत के आधार पर सागरदीघी पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वह अलग-अलग इलाकों में सड़क निर्माण और सड़क मरम्मत का काम करता है। हालांकि उसने अपना परिचय सभी को जेसीबी चालक और एक अनाथ के तौर पर दिया है। वहीं यह भी पता चला है कि वह जिस इलाके में फर्जी पहचान पत्र, फर्जी आधार कार्ड के साथ काम करता था, वहां किसी युवती को अपने जाल में फंसाकर उससे शादी कर लेता था। वहीं कुछ दिन अपनी ससुराल में रहने के बाद वह पैसे और सोना -चांदी के गहने लेकर भाग जाता था। वह अपने मोबाइल का स्विच भी ऑफ कर लेता था। पुलिस ने उसका पता लगाकर बुधवार को उत्तर 24 परगना के दत्तापुकुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया और सागरदीघी ले आई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सागरदीघी इलाके में उसने फर्जी परिचय से दो शादियां की थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि युवक ने पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार में भी शादी की थी। गिरफ्तार असाबुल मोल्ला का घर बारासात थाना क्षेत्र के काजीपाड़ा में है। सागरदीघी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार असाबुल मोल्ला को गुरुवार को जंगीपुर अनुमंडल न्यायालय में पेश किया।
Mnsnews > Uncategorized > 24 मुसलमान लड़कियों को धोखा दिया 28 साल के मोहम्मद असबुल मुल्ला ने,
You Might Also Like
ऐसे होता है कानून का दुरुपयोग,मुआवजे का खेल
September 26, 2026
क्यों पड़े हैं ये सारे ज्ञानेश कुमार के पीछे,जानिए सच
September 25, 2026
280 काफ़िर मार दिए,बोले इस्लामिक जिहादी
September 25, 2026






