Tuesday, August 11, 2026
Uncategorized

पुलिस अधिकारी ने फेसबुक दोस्ती कर किया बलात्कार,योगी आदित्यनाथ ने किया नौकरी से बर्खास्त, महिला मध्यप्रदेश की

प्रतापगढ़. अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) बेहद सख्त हो गए हैं. इसी के चलते रेप के आरोपी नवनीत नायक को मुख्यमंत्री ने सेवा से बर्खास्त कर दिया. सीएम योगी की इस कठोर कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा है. तत्कालीन पट्टी सीओ पर शादी का झांसा देकर प्रेमिका से रेप करने का आरोप था. इसकी शिकायत सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे पुलिस महकमे को सख्त संदेश दे दिया है.

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला के साथ तत्कालीन सीओ नवनीत नायक ने दोस्ती बनाई थी. महिला का आरोप है कि उसे सीओ से फेसबुक के जरिये प्यार हुआ था. इसके बाद बातें होती रहीं. आरोप है कि सीओ ने सरकारी आवास पर महिला को बुलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया. महिला द्वारा शादी का दबाव बनाने पर सीओ ने गाली देकर प्रेमिका को भगा दिया.

Leave a Reply