Ajmer: राजस्थान की अजमेर पुलिस इन दिनों नवीन कुमार गुप्ता नाम के एक युवक की तलाश में जुटी है. नवीन कुमार गुप्ता पर दिल्ली के एक NGO की डायरेक्टर ने अजमेर बुलाकर रेप करने के आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आरोपी ने उसके साथ होटल में 2 दिन 9 और 10 मार्च को रेप किया और फिर सुबह होते कहीं चला गया. आरोप है कि आरोपी युवती का फोन भी अपने साथ ले गया. पीड़िता ने शादी का झांसा देकर रेप करने का मुकदमा दर्ज करवाया है.
अजमेर पुलिस ने जब मामले की जांच पड़ताल की और आरोपी की कॉल डिटेल खंगाले तो कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. आरोपी नवीन कुमार ने सिर्फ दिल्ली की युवती के साथ ही नहीं बल्कि देश के कई बड़े शहरों में लड़कियों के साथ भी धोखाधड़ी की है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि नवीन कुमार सोशल मीडिया पर हाई प्रोफाइल लड़कियों को टार्गेट करता था. उसके बाद अपना जाल बिछाकर किसी बहाने से उनसे संपर्क करता था और उन्हें अपने झांसे में फंसा लेता था.
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि नवीन के खिलाफ जयपुर समेत अन्य राज्यों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. नवीन कई बार सजा भी काट चूका है फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. नवीन खुद को दिल्ली केंद्रीय सचिवालय में तैनात IAS बताकर लखनऊ की महिला से भी नौकरी लगाने का झांसा देकर रुपए हड़प चुका है.
थाना अधिकारी ने बताया कि नवीन गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है. उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. आरोपी के परिवार के लोगों से भी पुलिस लगातार संपर्क में है और जानकारी जुटा रही है. पुलिस अब उसके नवीन का सही एड्रेस का पता लगाने में जुटी है.





